चुनिंदा शेयरों की खरीद बढ़ाए जाने से सेंसेक्स में सुधार

एशियाई बाजार में तेजी के रुख के बीच कोषों एवं निवेशकों की ओर से चुनिंदा शेयरों की खरीद बढ़ाये जाने के कारण बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज के शुरुआती कारोबार में 55.89 अंक अथवा 0.26 फीसदी के सुधार के साथ 21,156.92 अंक पर पहुंच गया।

बंबई शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में पिछले दो कारोबारी सत्रों के दौरान 392.41 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गयी थी, जो आज के शुरुआती कारोबार में 55.89 अंक अथवा 0.26 फीसदी की और बढ़ोतरी के साथ 21,156.92 अंक पर पहुंच गया।

इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 16.45 अंक अथवा 0.26 फीसद के सुधार के साथ 6,300.95 अंक पर पहुंच गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि एशियाई बाजार में तेजी के रुख के बीच कोषों एवं निवेशकों की ओर से डालर बिकवाली बढ़ाये जाने के कारण सूचकांक में तेजी आई।

लेखक NDTV Profit Desk