सेंसेक्स 40 अंक और निफ्टी 15 अंक चढ़कर बंद

शेयर बाजार आज बढ़त के साथ बंद हुए. सेंसेक्स 40 अंक चढ़कर 28,412 पर और निफ्टी 15 अंक बढ़कर 8,742.55 पर बंद हुआ.

प्रतीकात्मक फोटो

शेयर बाजार आज बढ़त के साथ बंद हुए. सेंसेक्स 40 अंक चढ़कर 28,412 पर और निफ्टी 15 अंक बढ़कर 8,742.55 पर बंद हुआ.

विदेशों से मिले जुले संकेतों के बीच स्थानीय बाजार में चुनिंदा कंपनियों के शेयरों को लिवाली का समर्थन दिख रहा था। प्रारंभिक कारोबार में सेंसेक्स कल के बंद की तुलना में 60.51 अंक यानी 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 28,432.74 पर तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 22.60 अंक :0.25 प्रतिशत: चढ कर 8,749.20. पर चल रहा था।

अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग में शुरुआत में 0.47 प्रतिशत तेजी थी पर जापान का निक्केई प्रारंभ में 1.20 प्रतिशत नीचे था. चीन में सरकारी अवकाश के चलते बाजार बंद था. अमेरिका का डाउजोंस सूचकांक कल 0.18 प्रतिशत गिर कर बंद हुआ.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

लेखक Bhasha