बजट से उम्मीदों के बीच सेंसेक्स मजबूत

आर्थिक सर्वेक्षण से पूर्व बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज के शुरुआती कारोबार में 78 अंक की मजबूती के साथ खुला।

आर्थिक सर्वेक्षण से पूर्व बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज के शुरुआती कारोबार में 78 अंक की मजबूती के साथ खुला।

बंबई शेयर बाजार के सूचकांक में मंगलवार को 518 अंकों की गिरावट दर्ज की गई थी, जो आज के शुरुआती कारोबार में 78.30 अंक अथवा 0.31 फीसदी मजबूत होकर 25,660.41 अंक पर पहुंच गया।

इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 11.35 अंक अथवा 0.15 फीसदी की तेजी के साथ 7,634.55 अंक पर पहुंच गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि आर्थिक सर्वेक्षण से पूर्व कोषों एवं निवेशकों की ओर से पूंजीगत उत्पाद, तेल एवं गैस, उपभोक्ता वस्तु और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों की लिवाली बढ़ने से सेंसेक्स में तेजी आई।

लेखक NDTV Profit Desk