शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 67 अंक लुढका

सेंसेक्स सुबह 9.42 बजे 67.95 अंकों की गिरावट के साथ 33,387.84 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 22.80 अंकों की कमजोरी के साथ 10,299.45 पर कारोबार करते देखे गए.

प्रतीकात्मक इमेज

देश के शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में मंगलवार को गिरावट का रुख है. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.42 बजे 67.95 अंकों की गिरावट के साथ 33,387.84 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 22.80 अंकों की कमजोरी के साथ 10,299.45 पर कारोबार करते देखे गए. 

VIDEO: एक शुरुआत शेयर बाजार को समझने की...

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 29.2 अंकों की गिरावट के साथ 33426.59 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 2.65 अंकों की कमजोरी के साथ 10,324.90 पर खुला.

लेखक NDTVKhabar News Desk