वैंकेया नायडू ने मुख्यमंत्रियों से किया अनुरोध- रियल एस्टेट कानून लागू कराने में व्यक्तिगत रुचि लें

चार राज्यों और छह केंद्र शासित प्रदेशों के रियल एस्टेट कानून को अधिसूचित किए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री एम वैंकेया नायडू ने मुख्यमंत्रियों से अनुरोध किया कि वह यह सुनिश्चित करने में व्यक्तिगत रुचि दिखाएं कि यह कानून लागू हो.

केंद्रीय मंत्री एम वैंकेया नायडू (फाइल फोटो)

चार राज्यों और छह केंद्र शासित प्रदेशों के रियल एस्टेट कानून को अधिसूचित किए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री एम वैंकेया नायडू ने मुख्यमंत्रियों से अनुरोध किया कि वह यह सुनिश्चित करने में व्यक्तिगत रुचि दिखाएं कि यह कानून लागू हो.

सभी मुख्यमंत्रियों को लिखे गए नौ फरवरी के पत्र में उन्होंने कहा, ‘‘रियल एस्टेट कानून इस क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण सुधारों में से एक है जो सभी अंशधारकों के लिए लाभकारी होगा.’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मेरा आपसे ये विनम्र निवेदन है कि इस मामले पर अपना व्यक्तिगत ध्यान दीजिए जिससे ये कानून समय पर लागू हो और उसी भावना के अनुरूप कार्य करे जिस मंशा से संसद ने इसे पारित किया था.’’

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

लेखक Bhasha
जरूर पढ़ें
1 महंगे आशियाने पर दिल खोलकर खर्च कर रहे लोग; दिल्ली-NCR में बिके घरों में 60% लग्जरी होम
2 FIIs ने 2,569 करोड़ रुपये की खरीदारी की, PM मोदी ने किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी की
3 एडवांस टैक्स कलेक्शन 27.34% बढ़ा, ₹1.48 लाख करोड़ पर पहुंचा
4 तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार वाराणसी पहुंचे PM मोदी, बोले-'मां गंगा ने मुझे गोद लिया है, अब मैं काशी का ही हो गया हूं'