साइरस मिस्‍त्री के समय टाटा समूह का बाजार पूंजीकरण दोगुना बढ़ा

टाटा समूह के चेयरमैन पद से सोमवार को हटाए गए साइरस मिस्‍त्री के चार साल के कार्यकाल में कंपनी का बाजार पूंजीकरण यानी शेयरों की बाजार कीमत के हिसाब से कंपनी का मूल्य दोगुना हो गया जबकि उनके पूर्ववर्ती चेयरमैन रतन टाटा के लंबे कार्यकाल में समूह की कंपनियों की बाजार हैसियत करीब 57 गुना बढ़ी थी.

साइरस मिस्‍त्री (फाइल फोटो)

रतन टाटा को कंपनी ने मिस्‍त्री की जगह सोमवार को पुन: अंतरिम चेयरमैन बनाया है. टाटा समूह की सूचीबद्ध कंपनियों का शेयर बाजार में मूल्य (बाजार पूंजीकरण) 125 अरब डॉलर से अधिक यानी करीब साढ़े आठ लाख करोड़ रुपये है.

समूह की सॉफ्टवेयर और सेवा कंपनी टीसीएस का अकेले का बाजार पूंजीकरण ही 4.8 लाख करोड़ रुपये है.

मिस्‍त्री, दिसंबर 2012 में जब चेयरमैन बने थे उस समय कुल पूंजीकरण 4.6 लाख करोड़ रुपये था. रतन टाटा के 21 साल के नेतृत्व में 1991 से 2012 के बीच समूह की सूचीबद्ध कंपनियों का कुल पूंजीकरण 8,000 करोड़ रुपये से बढ़कर 4.62 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया था.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

लेखक NDTV Profit Desk