टाटा मोटर्स ने अगस्त में 49,611 वाहन बेचे

टाटा मोटर्स ने कहा कि अगस्त 2013 में उसके वाणिज्यिक तथा यात्री वाहनों की कुल ब्रिकी 49,611 रही।

टाटा मोटर्स ने आज कहा कि अगस्त 2013 में उसके वाणिज्यिक तथा यात्री वाहनों की कुल ब्रिकी 49,611 रही।
 कंपनी के बयान में कहा गया है कि आलोच्य महीने में उसकी घरेलू ब्रिकी 44,717 वाहन रही।

अगस्त महीने में कंपनी के वाणिज्यिक वाहनों की ब्रिकी घरेलू बाजार में 33,153 वाहन रही। यात्री वाहनों की ब्रिकी अगस्त 2013 महीने में 11,564 रही।

लेखक NDTV Profit Desk