टाटा नैनो का सीएनजी मॉडल लॉन्च, कीमत 2.52 लाख

टाटा ने नैनो का सीएनजी मॉडल लॉन्च कर दिया है। इसका नाम है, टाटा नैनो सीएनजी ई-मैक्स और कीमत सवा दो लाख से शुरू होगी।

टाटा ने नैनो का सीएनजी मॉडल लॉन्च कर दिया है। इसका नाम है, टाटा नैनो सीएनजी ई-मैक्स और कीमत सवा दो लाख से शुरू होगी। नैनो ई-मैक्स सीएनजी के अलावा पेट्रोल में मिलेगी।

नैनो का यह मॉडल उन्हीं राज्यों में उपलब्ध होगा, जहां सीएनजी गैस का सप्लाई नेटवर्क है यानी ई-मैक्स दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और लखनऊ में बिकेगा।

ई-मैक्स की कीमत 2.52 लाख रुपये और हायर वर्जन नैनो एलएक्स की कीमत 2.77 लाख रुपये है।

लेखक NDTV Profit Desk