वाहनों के लिए विशेष प्रकार के इस्पात बना रही है टाटा स्टील

टाटा स्टील नीदरलैंड्स के एक कारखाने में आटो उद्योग के लिए 'अगली पीढ़ी' का विशेष इस्पात तैयार कर रही है। कंपनी इस मद में 23 लाख यूरो (16.5 करोड़ रुपये) निवेश करेगी।

टाटा स्टील नीदरलैंड्स के एक कारखाने में आटो उद्योग के लिए 'अगली पीढ़ी' का विशेष इस्पात तैयार कर रही है। कंपनी इस मद में 23 लाख यूरो (16.5 करोड़ रुपये) निवेश करेगी।

कंपनी के बयान में कहा गया है कि 23 लाख यूरो के निवेश से कंपनी हल्का, मजबूत व अधिक बेहतर इस्पात तैयार कर सकेगी जो किसी भी तरह की टक्कर को सहने में अधिक सक्षम होगा।

कंपनी नीदरलैंड्स के इमुडेन कारखाने में इस नए इस्पात के विकास पर काम कर रही है।

कंपनी का कहना है कि कंपनी के भीतर तथा यूरोप की तीन प्रमुख कार कंपनियों के साथ विचार विमर्श के बाद यह फैसला किया गया है।

लेखक NDTV Profit Desk