टाटा स्टील ने 1155 करोड़ रुपये में बेची 25 एकड़ जमीन

इस्पात कंपनी टाटा स्टील ने मुंबई के बोरिवली में स्थित अपनी 25 एकड़ जमीन नीलामी के जरिये 1,155 करोड़ रुपये में ओबेराय रीयल्टी को बेच दी।

इस्पात कंपनी टाटा स्टील ने मुंबई के बोरिवली में स्थित अपनी 25 एकड़ जमीन नीलामी के जरिये 1,155 करोड़ रुपये में ओबेराय रीयल्टी को बेच दी।

कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा, बिक्री प्रक्रिया के संचालन के लिए गठित स्वतंत्र निदेशकों की समिति ने घोषणा की कि ओबेरॉय रीयल्टी लिमिटेड ने नीलामी में सबसे ऊंची 1,155 करोड़ रुपये की बोली लगाई। टाटा स्टील ने इस जमीन की बिक्री के लिए बोली-सह-नीलामी प्रक्रिया पिछले साल 18 दिसंबर को शुरू की थी।

लेखक NDTV Profit Desk