मार्च तक रुपया 64 प्रति डालर पर आने की प्रबल संभावना

रेटिंग और अनुसंधान कंपनी क्रिसिल ने आज कहा कि मार्च, 2016 तक रुपये के मजबूत होकर 64 प्रति डालर पर पहुंचने की दो-तिहाई संभावना है। इसके अलावा रुपये के 67 प्रति डालर पर पहुंचने की संभावना एक-तिहाई है।

प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

रेटिंग और अनुसंधान कंपनी क्रिसिल ने आज कहा कि मार्च, 2016 तक रुपये के मजबूत होकर 64 प्रति डालर पर पहुंचने की दो-तिहाई संभावना है। इसके अलावा रुपये के 67 प्रति डालर पर पहुंचने की संभावना एक-तिहाई है।

क्रिसिल ने आज अनुमान जताया कि 25 अगस्त को जो रुपया 66.1 प्रति डालर पर था, वह 31 मार्च, 2016 को 64 प्रति डालर पर होगा। उसने कहा कि रुपये में कमजोरी के बावजूद जिंस कीमतों में गिरावट से आयात को फायदा होगा।

लेखक Reported by Bhasha