सेंसेक्स 456 अंक उछलकर फिर 26,000 के पार, रुपये में सुधार

रुपये में सुधार के बीच निवेशकों से लिवाली समर्थन मिलने पर बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 456 अंक उछलकर एक बार फिर 26,000 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर चला गया. इस तरह से सेंसेक्स ने पिछले एक महीने में किसी एक कारोबारी सत्र में सबसे बड़ी तेजी दर्ज की.

प्रतीकात्मक फोटो

सुबह सेंसेक्स 25,953.24 अंक पर मजबूत खुला. कारोबार के दौरान इसमें तेजी का रुख बना रहा और 26,343.95 अंक की ऊंचाई छूने के बाद अंतत: 26,316.34 अंक पर बंद हुआ. यह कल की तुलना में 456.17 अंक का उछाल दिखाता है.

इससे पहले 18 अक्तूबर को सेंसेक्स 520.91 अंक चढ़ा था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 148.80 अंक चढ़कर 8,114.30 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 8,122.25 और 7,976.75 अंक के दायरे में रहा.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

लेखक NDTV Profit Desk