Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी नहीं हुआ बदलाव, जानें दिल्ली सहित प्रमुख शहरों में क्या है रेट

21 मई को सरकार की तरफ से उत्पाद शुल्क यानी एक्साइज ड्यूटी में कटौती की गई थी. जिसके बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट दर्ज हुई थी. पेट्रोल 9 और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर से ज्‍यादा सस्‍ता हो गया था और इनके दाम तभी से स्थिर बने हुए हैं.

पेट्रोल डीजल की कीमतों में आज नहीं हुआ कोई परिवर्तन

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है. इसी बीच तेल कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी हैं, लेकिन जनता के लिए राहत की बात ये रही कि कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये लीटर और डीजल 89.62 रुपये लीटर में बिक रहा है.  21 मई को सरकार की तरफ से उत्पाद शुल्क यानी एक्साइज ड्यूटी में कटौती की गई थी. जिसके बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट दर्ज हुई थी. पेट्रोल 9 और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर से ज्‍यादा सस्‍ता हो गया था और इनके दाम तभी से स्थिर बने हुए हैं. आइए जानते हैं कि आपके शहर में पेट्रोल और डीजल के आज के दाम क्या है. दरअसल अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें वैट और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर अलग होती हैं.

शहर    पेट्रोल    डीज़ल
दिल्ली    96.72    89.62
कोलकाता  106.03    92.76
मुंबई    111.35    97.28
चेन्नई    102.63    94.24
नोएडा    96.79    89.96
लखनऊ    96.79    89.76
पटना    107.24    94.04
जयपुर    108.48    93.72

अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार के दामों के मुताबिक हर रोज ईंधन तेल के घरेलू दाम संशोधित होते हैं. ये नए दाम हर रोज सुबह 6 बजे लागू हो जाते हैं. आप घर बैठे भी ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं. घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. आपका मैसेज होगा 'RSP-पेट्रोल पंप का कोड'. ये कोड आपको इंडियन ऑयल के इस पेज से मिल जाए.

लेखक NDTV Profit Desk