शीर्ष छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 47,825.79 करोड़ रुपये बढ़ा

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से छह ने बीते सप्ताह अपने बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में 47,825.79 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की, जिसमें ओएनजीसी और एसबीआई को सबसे ज्यादा फायदा हुआ।

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से छह ने बीते सप्ताह अपने बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में 47,825.79 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की, जिसमें ओएनजीसी और एसबीआई को सबसे ज्यादा फायदा हुआ।

इस दौरान, जहां ओएनजीसी, कोल इंडिया, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई और सन फार्मा के बाजार पूंजीकरण में वृद्धि हुई, वहीं टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी और इंफोसिस को नुकसान उठाना पड़ा।

बीते हफ्ते, ओएनजीसी का बाजार पूंजीकरण 14,458.78 करोड़ रुपये बढ़कर 3,65,191.10 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, वहीं एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 12,079.56 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 1,88,405.19 करोड़ रुपये रहा।

सन फार्मा का बाजार मूल्य 8,849.2 करोड़ रुपये बढ़कर 1,77,452.20 करोड़ रुपये हो गया, जबकि आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 6,969.26 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 1,77,862.35 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

एचडीएफसी बैंक ने एमकैप में 5,026.84 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे उसका बाजार मूल्य 2,04,111.41 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आलोच्य सप्ताह में, कोल इंडिया का बाजार पूंजीकरण 442.15 करोड़ रुपये बढ़कर 2,25,683.70 करोड़ रुपये हो गया।

लेखक NDTV Profit Desk