अमेरिका में 6.9 लाख पिकअप ट्रक बाजार से वापस लेगी टोयोटा

टोयोटा अमेरिका बाजार से 6,90,000 ताकोमा पिकअप ट्रक वापस लेने जा रही है। कंपनी ने कहा है कि सस्पेंशन प्रणाली में गड़बड़ी को दुरस्त करने के लिए वह यह कदम उठा रही है। इससे वाहन में आग लगने का खतरा होता है।

टोयोटा मोटर कारपोरेशन की अमेरिकी इकाई ने कहा कि वह 2005 से 2011 के दौरान विनिर्मित ताकोमा 4 गुणा 4 और ताकोमा प्रीरनर पिकअप ट्रक वापस लेने जा रही है।

लेखक NDTV Profit Desk