लागत घटाने के लिए ट्विटर करेगी 336 कर्मचारियों की छंटनी

ट्विटर 336 कर्मचारियों की छंटनी कर रहा है। कंपनी के सीईओ जैक डोरसे कंपनी में लागत घटाने के उपाय कर रहे हैं। इसमें कहा गया कि ट्विटर के 4,100 कर्मचारियों में से आठ प्रतिशत की छंटनी की जाएगी।

प्रतीकात्मक चित्र

ट्विटर 336 कर्मचारियों की छंटनी कर रहा है। कंपनी के सीईओ जैक डोरसे कंपनी में लागत घटाने के उपाय कर रहे हैं। कंपनी में कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा मंगलवार को की गई। इसमें कहा गया कि ट्विटर के 4,100 कर्मचारियों में से आठ प्रतिशत की छंटनी की जाएगी।

ट्विटर ने कहा कि लागत कटौती से मुनाफा बढ़ेगा, लेकिन साथ ही इससे कंपनी के आक्रामक विकास के लिए उसके भविष्य को लेकर अनिश्चितता भी पैदा हुई है।

लेखक Asscoaited Press