एच1बी वीजा के लिए पांच दिन में ही पर्याप्त आवेदन

अमेरिका ने सोमवार को घोषणा की कि उसे कामकाजी वीजा एच1बी के लिए पांच दिन में ही पर्याप्त आवेदन मिल गए हैं। इस तरह के वीजा के लिए अधिकतम संख्या 65,000 है।

अमेरिका ने सोमवार को घोषणा की कि उसे कामकाजी वीजा एच1बी के लिए पांच दिन में ही पर्याप्त आवेदन मिल गए हैं। इस तरह के वीजा के लिए अधिकतम संख्या 65000 है।

अमेरिका की नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) ने 1 अक्तूबर 2014 से शुरू होने वाले वित्त वर्ष 2015 के लिए 1 अप्रैल को एच1बी कामकाजी वीजा आवेदन लेने शुरू किए थे। ये वीजा आईटी पेशेवरों में बहुत लोकप्रिय हैं।

लगातार दूसरी बार पहले पांच दिन में ही पर्याप्त आवेदन मिल गए हैं।

यूएससीआईएस ने यह भी कहा है कि उसे अग्रिम छूट के तहत भी 20000 की अधिकतम सीमा से अधिक एच1बी आवेदन मिले हैं।

लेखक NDTV Profit Desk