भ्रष्टाचार के आरोपों की खुद जांच कर रही है वॉलमार्ट

वॉलमार्ट का कहना है कि वह इस बात की जांच कर रही है कि क्या उसके अधिकारियों ने भारत-चीन या दूसरे देशों में किसी को घूस दी है या नहीं।

दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी वॉलमार्ट भारत सहित कई देशों में भ्रष्टाचार की खुद ही जांच कर रही है।

वॉलमार्ट का कहना है कि वह इस बात की जांच कर रही है कि क्या उसके अधिकारियों ने भारत-चीन या दूसरे देशों में किसी को घूस दी है या नहीं।

वॉलमार्ट यह जांच अमेरिकी कानून के तहत कर रही है जिसमें अमेरिकी कंपनियों पर दुनिया में किसी भी देश में घूस देकर काम कराने पर पाबंदी है।

वॉलमार्ट भारत में सुनील मित्तल की कंपनी भारती रिटेल की पार्टनर है। भारत में रिटेल में एफडीआई की इजाज़त के बाद वॉलमार्ट को भारी फ़ायदा होने की उम्मीद है।

बीजेपी का कहना है कि वह जानना चाहती है कि सरकार ने रिटेल में एफडीआई के लिए इतनी जल्दी क्यों की।

लेखक NDTV Profit Desk