भारत में लोग 49+ घंटे करते हैं काम, लेकिन दूसरे देशों में क्या है स्थिति?

लार्सन एंड टुब्रो के चेयरमैन SN सुब्रह्मण्यन का मानना है कि कर्मचारियों को सप्ताह में 90 घंटे काम करना चाहिए

Source : Canva

इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति ने हफ्ते में 70 घंटे काम करने की वकालत की थी. उसके बाद अब लार्सन एंड टुब्रो के चेयरमैन SN सुब्रह्मण्यन का मानना है कि कर्मचारियों को सप्ताह में 90 घंटे काम करना चाहिए.

उन्होंने कहा कि आप कब तक घर पर बैठे रहेंगे और आपकी पत्नी आपको निहारती रहेगी? ऑफिस आएं और काम करना शुरू करें. उन्होंने यहां तक कह दिया कि वो चाहेंगे कि लोग रविवार को भी काम करें. सुब्रह्मण्यन के इस स्टेटमेंट ने सोशल मीडिया पर तीखी बहस छेड़ दी है. सेलिब्रिटीज से लेकर आम लोगों तक ने सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है.

इस बीच आइए जानते हैं भारत समेत अन्य देशों में नागरिकों को कितने दिन और कितने घंटे काम करना पड़ता है...

यूनाइटेड किंगडम (UK)

  • हफ्ता- लगभग 35.9 घंटे

  • ऑफिशियल वर्क: सोमवार से शुक्रवार, सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक

जापान

  • हफ्ता- लगभग 36.6 घंटे

  • ऑफिशियल वर्क: सोमवार से शुक्रवार, सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक.

चीन

  • हफ्ता- लगभग 46.1 घंटे

Also Read: LTIMindtree AGM: SN सुब्रह्मण्यन बने लार्सन एंड टुब्रो के चेयरमैन, AM नाइक ने LTTS और LTI माइंडट्री के बोर्ड से भी दिया इस्तीफा

ऑस्ट्रेलिया

  • ऑफिशियल वर्क: सोमवार से शुक्रवार, सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक

  • हफ्ता: लगभग 32.3 घंटे

न्यूजीलैंड

  • ऑफिशियल वर्क: सोमवार से शुक्रवार, सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक

  • हफ्ता: लगभग 36.6 घंटे

USA

  • ऑफिशियल वर्क: सोमवार से शुक्रवार, सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक

  • हफ्ता: लगभग 38 घंटे

भारत

  • ऑफिशियल वर्क: सोमवार से शुक्रवार, सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक

  • हफ्ता: लगभग 46.7 घंटे

संयुक्त अरब अमीरात (UAE)

  • ऑफिशियल वर्क: रविवार से गुरुवार, सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक

  • हफ्ता: लगभग 52 घंटे

Also Read: हफ्ते में 90 घंटे काम पर क्या कहते हैं लोग? L&T चेयरमैन के वीडियो ने छेड़ी बहस

जरूर पढ़ें