बाजार सपाट होकर बंद, निफ्टी 22,200 के करीब; तेल चढ़ा, IT फिसला

भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को उतार-चढ़ाव भरा कारोबार नजर आया. इस बीच निफ्टी ने 22,297.50 के साथ रिकॉर्ड ओपनिंग की.

Source: NDTV Profit
LIVE FEED

Nvidia की मार्केट वैल्यू 2 ट्रिलियन डॉलर के पार

  • Nvidia के शेयर में 4.8% की तेजी आई.

  • कंपनी की मार्केट वैल्यू 2 ट्रिलियन डॉलर के पार चली गई है.

Source: Bloomberg

जुनिपर होटल्स का IPO 2.08 गुना भरकर बंद

  • ओवरऑल सब्सक्रिप्शन: 2.08 गुना

  • QIB सब्सक्रिप्शन: 2.96 गुना

  • NII सब्सक्रिप्शन: 0.85 गुना

  • रिटेल सब्सक्रिप्शन: 1.28 गुना

(सब्सक्रिप्शन का आखिरी दिन, शाम 7:00 बजे तक)

Source: BSE

बायजूज की EGM में सभी प्रस्ताव पास

  • बायजूज की EGM में रखे गए सभी प्रस्ताव पास हो गए हैं.

  • बायजू रवींद्रन को CEO पद से हटाने और नेतृत्व बदलने का प्रस्ताव भी पास हो गया है.

  • बायजूज में गवर्नेंस, फाइनेंशियल मिसमैनेजमेंट और कंप्लायंस से जुड़े प्रस्ताव पास हो गए हैं.

  • एक प्रस्ताव में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के पुनर्गठन की सिफारिश की गई है जिससे वो थिंक एंड लर्न से नियंत्रित नहीं हो.

Source: Prosus statement

EGM में पास रिजोल्यूशन अमान्य और बेअसर: बायजूज

बायजूज ने कहा कि एक्स्टाऑर्डिनरी जनरल मीटिंग (EGM) में पास किया गया कोई भी रिजोल्यूशन अमान्य और बेअसर है

वैध संविधान के नियमों का पालन नहीं करते हुए EGM में रिजोल्यूशन पास कराया गया

EGM में केवल 20% शेयरधारकों ने हिस्सा लिया

Source: Company statement

FIIs ने की 1,276 करोड़ रुपये की खरीदारी की

शुक्रवार को FIIs ने 1,276 करोड़ रुपये की खरीदारी की. वहीं, DIIs ने 177 करोड़ रुपये की खरीदारी की.

Source: NSE

RBI ने NPCI से पेटीएम पेमेंट्स बैंक के UPI यूजर्स के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा

जो भी यूजर्स @paytm वर्चुअल पेमेंट एड्रेस का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें दूसरे बैंकों में माइग्रेट किया जाएगा

RBI ने NPCI से 4-5 पेमेंट सर्विस प्रोवाइड बैंकों की पहचान करने को कहा, जो हाई वॉल्यूम को संभाल सकें

NPCI से पेटीएम के थर्ड पार्टी पेमेंट ऐप बनने की अपील की समीक्षा करने को कहा

Source: RBI press release

Also Read: पेटीएम पेमेंट्स बैंक के UPI यूजर्स का बदलेगा बैंक, RBI ने NPCI को वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा

वेस्टलाइफ फूडवर्ल्ड का FDA की कार्रवाई के बाद स्पष्टीकरण

मैक्डॉनल्ड इंडिया ने महाराष्ट्र FDA की ओर से एक आउटलेट का लाइसेंस सस्पेंड करने के बाद अपनी सफाई दी है.

  • हम चीज वाले प्रोडक्ट्स में असली और उच्च क्वालिटी के चीज का इस्तेमाल करते हैं

  • हम 'चीज प्रोडक्ट' में चीज की जगह पर कोई वैकल्पिक उत्पाद इस्तेमाल नहीं करते

  • अथॉरिटी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और अंतिम फैसले का इंतजार कर रहे हैं

Source: Exchange filing

रुपया सुस्ती के साथ बंद

शुक्रवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 10 पैसे फिसलकर 82.95 रुपये पर बंद हुआ

गुरुवार को ये 82.85 रुपये पर बंद हुआ था

Source: Bloomberg

बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद

भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को हल्की गिरावट के साथ बंद हुए.

सेंसेक्स 0.02% या 15 अंक फिसलकर 73,143 पर बंद हुआ. इसके 13 शेयरों में खरीदारी और 17 में बिकवाली रही.

Source: BSE

निफ्टी 0.02% या 5 अंक फिसलकर 22,213 पर बंद हुआ. इसके 20 शेयरों में खरीदारी और 30 में बिकवाली रही.

Source: NSE

अदाणी ग्रुप शेयरों में मजबूती

अदाणी ग्रुप शेयरों में शुक्रवार को मजबूती के साथ कारोबार नजर आ रहा है. अदाणी ग्रुप के 10 में से 7 शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं.

अदाणी ग्रुप शेयरों का ओवरऑल मार्केट कैप 16.5 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया. इंट्राडे में ये 16,53,106.76 करोड़ रुपये के उच्चतम स्तर तक पहुंचा.

फिलहाल, ओवरऑल मार्केट कैप 9,686.36 करोड़ रुपये बढ़कर 16,32,967.22 करोड़ रुपये पर है.

कंपनी को नहीं मिली NCLT याचिका के दाखिल होने की कोई औपचारिक सूचना: Byju's

BYJU'S के प्रवक्ता ने कहा,

  • कंपनी को NCLT में ऐसी किसी याचिका के दाखिल होने की कोई औपचारिक सूचना नहीं मिली है.

  • कंपनी अफवाहों पर कोई टिप्पणी नहीं करती है.

  • भारतीय नियम EGM, NCLT में याचिकाओं की सूचना के लिए उचित प्रक्रिया का पालन करते हैं

  • लेकिन कुछ शेयरधारक उचित प्रक्रिया का पालन करने के बजाय मीडिया में तमाशा बनाना पसंद करते हैं

  • अगर ऐसी कोई याचिका दाखिल की गई है तो कानून और उचित प्रक्रिया के मुताबिक इसका जवाब देंगे

नोट: खबर है कि NCLT बेंगलुरु में बायजू प्रबंधन के खिलाफ निवेशकों ने केस किया है.

Source: Company spokesperson

रिलायंस ग्रुप के अधिकतर शेयरों में तेजी

कल्याणी स्टील शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर

कल्याणी स्टील शेयर शुक्रवार को 889 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए.

इंट्राडे में शेयर 8.47% चढ़कर 889 के उच्चतम स्तर तक पहुंचा है.

कंपनी शेयरों में ये उछाल ओडिशा सरकार के साथ MoU साइन करने के बाद आया है. एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक,

  • कंपनी ने ओडिशा में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट सेटअप करने के लिए प्रदेश सरकार के साथ MoU साइन किया

  • कंपनी स्टील व ऑटो पार्ट्स के 0.7 MTPA मैन्युफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स के लिए 6,626 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

  • कंपनी एयरो व डिफेंट पार्ट्स प्लांट के लिए 5,124 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

बीते 12 महीने में कंपनी शेयर में 174.69% की गिरावट आई है. आज के दिन लेन-देन किए गए शेयरों की संख्या 30-दिन के औसत की 1.5 गुनी है.

शेयर का रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स 83 का है.

Source: NSE

आइडियाफोर्ज में 7% का उछाल

आइडियाफोर्ज का शेयर शुक्रवार को 7% से ज्यादा उछलकर 782.25 के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया.

शेयरों में ये उछाल कंपनी के अमेरिकी बाजार में आने की खबरों के बाद आया है.

PTI के मुताबिक, भारतीय ड्रोन मेकर कंपनी आइडियाफोर्ज, सिविल व डिफेंस के स्तर पर दुनिया की रैंकिंग में पांचवें नंबर पर है. चीन के प्रभाव को कम करने के लिए अमेरिका बढ़ते कंपिटीटिव मार्केट में इनके प्रोडक्ट्स पर भरोसा बढ़ा रहा है.

इंट्राडे में शेयर 7.29% चढ़कर 782.25 के इंट्राडे हाई तक पहुंचा जो कि 7 फरवरी के बाद का उच्चतम स्तर है.

बीते 12 महीने में कंपनी शेयर में 40.84% की गिरावट आई है. आज के दिन लेन-देन किए गए शेयरों की संख्या 30-दिन के औसत की 3.4 गुनी है.

शेयर का रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स 57.61 का है.

कंपनी की ट्रैकिंग करने वाले 1 एनालिस्ट ने कंपनी शेयर खरीदने की सलाह दी है.

Source: Bloomberg

ऑटो सेक्टर पर BofA सिक्योरिटीज की राय

  • Q3 में मार्जिन बेहतर हुआ लेकिन बाकी सेगमेंट में कमजोर नतीजे

  • प्रीमियम बाइक में कंपिटीशन और EV की कीमतों में कटौती देखने लायक

  • 4-व्हीलर रिस्क रिवॉर्ड अन्य के मुकाबले बेहतर

  • बजाज ऑटो, टाटा मोटर्स और मदरसन टॉप पिक

देश का पहला एनीम एंटरटेनमेंट चैनल लॉन्च

एयरटेल डिजिटल TV ने सोनी इंडिया के साथ देश का पहला एनीम एंटरटेनमेंट चैनल लॉन्च किया

एनीम एंटरटेनमेंट चैनल 'एनीम बूथ' शुरुआत में केवल हिंदी दर्शकों के लिए होगा

Source: Exchange filing

मिड डे मार्केट अपडेट

भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं.

सेंसेक्स 0.18% चढ़कर 73,287 पर कारोबार कर रहा है. इसके 20 शेयरों में खरीदारी और 10 में बिकवाली है.

Source: BSE

निफ्टी 0.18% चढ़कर 22,258 पर कारोबार कर रहा है. इसके 29 शेयरों में खरीदारी और 20 में बिकवाली है. 1 शेयर में कोई बदलाव नहीं है.

Source: NSE

अधिकतर सेक्टरों में मजबूती के साथ कारोबार नजर आ रहा है. निफ्टी मीडिया में 1.41% की तेजी है. वहीं, निफ्टी फार्मा 0.73% चढ़कर कारोबार कर रहा है. निफ्टी IT में भी 0.53% की बढ़त है. हालांकि, निफ्टी PSU बैंक 0.71% टूटकर कारोबार कर रहा है. निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.53% की गिरावट है. निफ्टी मेटल भी 0.15% फिसलकर कारोबार कर रहा है.

होनासा कंज्यूमर शेयर में 5% का उछाल

मामाअर्थ की पेरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर में शुक्रवार को 5% से ज्यादा का उछाल आ गया.

कंपनी शेयर शुक्रवार को 458 के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया.

कंपनी शेयरों में ये उछाल सिटी रिसर्च की शेयर पर पॉजिटिव राय के बाद आया है. सिटी ने अपने ब्रोकरेज नोट में कहा,

  • 550 रुपये टारगेट प्राइस के साथ BUY रेटिंग

  • कंपनी की नई पहल और मीडियम लेवल पर पोजीशनिंग से ग्रोथ में आउटपरफॉर्मेंस

  • मजबूत बिजनेस से शानदार ग्रोथ और फाइनेंशियल मेट्रिक्स में सुधार

  • FY24-26E के लिए कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 25% CAGR का अनुमान

  • EBITDA 55% CAGR का अनुमान

मारुति सुजुकी शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर

मारुति सुजुकी का शेयर शुक्रवार को 11,720 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया.

Source: NSE

JFS मार्केट कैप 2 लाख करोड़ रुपये के पार

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (JFS) का शेयर शुक्रवार को 14% से ज्यादा उछलकर 347 के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया.

कंपनी शेयर का मार्केट कैप 2 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया.

बीते 6 महीने में शेयर में 32% का उछाल आया है. आज के दिन लेन-देन किए गए शेयरों की संख्या 30 दिन के औसत की 10 गुनी है. शेयर का रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स 80.85 का है.

फिलहाल, ये 8.35% चढ़कर 328.15 पर कारोबार कर रहा है.

Source: NSE

निफ्टी50 शेयर 52-हफ्ते के उच्चतम स्तर पर

रिलायंस शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर

रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर शुक्रवार को 2988.80 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया.

बीते 12 महीने में शेयर में 38.89% चढ़ चुका है. आज के दिन लेन-देन किए गए शेयरों की संख्या 30 दिन के औसत की 0.3 गुनी है. शेयर का रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स 66.59 का है.

Source: NSE

रेजरपे ने लॉन्च किया पेमेंट गेटवे 3.0

  • रेजरपे ने FTX 2024 कार्यक्रम में रेजरपे पेमेंट गेटवे 3.0 लॉन्च किया

  • ये बिजनेस के लिए वन-क्लिक चेकआउट विकल्प होगा

  • ये बिजनेसेज को बायर प्रोटेक्शन, भरोसेमंद बैज और इन-स्टोर ट्रायल विकल्प उपलब्ध कराएगा

  • यूजर्स इसमें प्रीफिल्ड पेमेंट मेथड व एड्रेस भर सकेंगे

रेजरपे ने लॉन्च किया डायनेमिक QR डिवाइस

रेजरपे के को-फाउंडर शशांक कुमार ने कहा,

  • हम भारत के पहले एंटरप्राइस QR स्टैक यानी डायनेमिक QR डिवाइस को लॉन्च कर रहे

  • हम हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर को बेहतर कर रहे, AI-पावर का इस्तेमाल कर रहे

Source: Razorpay FTX 2024 event

रेजरपे ने पूरा किया $150 बिलियन का लक्ष्य

रेजरपे (Razorpay) CEO हर्षिल माथुर ने रेजरपे FTX 2024 कार्यक्रम में कहा,

  • रेजरपे नेकुल पेमेंट वॉल्यूम का $150 बिलियन का लक्ष्य पूरा किया

  • भारत में मनी प्रोसेसिंग वॉल्यूम में लीडर बना

  • हम इन सालों में पेमेंट गेटवे प्रोवाइडर से एक फाइनेंशियल सॉल्यूशन कंपनी बने

Source: Razorpay FTX 2024 event

वोडाफोन आइडिया में 8% से ज्यादा का उछाल

वोडाफोन आइडिया शेयर में शुक्रवार को 8% से ज्यादा का उछाल नजर आ रहा है.

इंट्राडे में शेयर 8.28% चढ़कर 17.65 के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया.

कंपनी शेयरों में ये उछाल 27 फरवरी को होने वाली बोर्ड बैठक की खबरों के बाद आया है. कंपनी इस बैठक में पैसे जुटाने के प्रस्तावों पर विचार कर सकती है.

कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा है कि आदित्य बिड़ला ग्रुप बिजनेस से बाहर निकलने की योजना नहीं बना रहा है और नए निवेशकों की तलाश कर रहा है.

बीते 12 महीने में शेयर में 158% का उछाल आया है.

आज के दिन लेन-देन किए गए शेयरों की संख्या 30 दिन के औसत की 0.93 गुनी है.

फिलहाल, शेयर 7.06% चढ़कर 17.45 पर कारोबार कर रहा है.

Source: NSE

Also Read: वोडाफोन आइडिया अगले हफ्ते पैसे जुटाने के प्रस्तावों पर करेगी विचार, शेयर 7% से ज्यादा उछला

बाजार में मजबूती 

भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं.

निफ्टी ने 22,297.50 का नया रिकॉर्ड हाई बनाया. फिलहाल ये 0.14% चढ़कर 22,249 पर कारोबार कर रहा है. इसके 36 शेयरों में खरीदारी और 14 में बिकवाली है.

Source: NSE

सेंसेक्स 0.09% चढ़कर 73,224 पर कारोबार कर रहा है. इसके 21 शेयरों में खरीदारी और 9 में बिकवाली है.

Source: BSE

अधिकतर सेक्टर हरे निशान पर कारोबार करते नजर आ रहे हैं. निफ्टी रियल्टी सबसे ज्यादा 0.97% चढ़कर सेक्टोरल इंडेक्स को लीड कर रहा है. निफ्टी मीडिया में भी 0.97% की बढ़त है. वहीं, निफ्टी IT 0.65% और निफ्टी ऑटो 0.34% चढ़कर कारोबार कर रहे हैं. निफ्टी FMCG में 0.01% की हल्की गिरावट है.

प्री-ओपन में निफ्टी का रिकॉर्ड हाई

भारतीय शेयर बाजार कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन प्री-ओपन में मजबूत नजर आ रहे हैं

  • सेंसेक्स 0.34% या 247 अंक चढ़कर 73,405 पर पहुंचा

  • निफ्टी 0.33% या 73 अंक चढ़कर 22,290 पर पहुंचा. ये निफ्टी का रिकॉर्ड हाई है.

Source: Exchanges

रुपया कमजोर होकर खुला

शुक्रवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 2 पैसे कमजोर होकर 82.87 रुपये पर खुला

गुरुवार को ये 82.85 रुपये पर बंद हुआ था

Source: Bloomberg

खबरों में शेयर

  • Vodafone Idea: पैसा जुटाने के प्रस्तावों पर विचार करने के लिए बोर्ड 27 फरवरी को बैठक करेगा. KM बिड़ला ने कहा है कि आदित्य बिड़ला ग्रुप बिजनेस से बाहर निकलने की योजना नहीं बना रहा है और नए निवेशकों की तलाश कर रहा है.

  • Bank of Baroda: बैंक ने 5.57% कूपन पर टियर II बॉन्ड के जरिए 2,500 करोड़ रुपये जुटाए हैं.

  • IRCTC: प्री-ऑर्डर मील सप्लाई के लिए स्विगी फूड्स के साथ एक समझौता किया। है. पहले चरण में बेंगलुरु, भुवनेश्वर, विजयवाड़ा और विशाखापट्टनम स्टेशन शामिल होंगे.

  • IRB Infrastructure: कंपनी ने FX बॉन्ड के जरिए 550 मिलियन डॉलर तक जुटाने को मंजूरी दी.

  • Power Finance Corp.: कंपनी 29 फरवरी को पैसा जुटाने के प्रस्ताव पर विचार करेगी.

RBI MPC मिनट्स पर मॉर्गन स्टैनली की राय

  • कोर महंगाई में मॉडरेशन ट्रेंड के चलते खाद्य महंगाई में उतार-चढ़ाव

  • डिसइन्फ्लेशन के आखिरी पड़ाव को सुनिश्चित करने के लिए MPC को सतर्क रहने की जरूरत

  • पॉलिसी पर पिवट से बाजार का अनुमान चुनौती भरा, इस पर सतर्कता जरूरी

  • ग्रोथ की मजबूत स्थिति, पोटेंशियल ग्रोथ में सुधार का अनुमान

  • GDP ग्रोथ में कैपेक्स का बड़ा योगदान

सुला वाइनयार्ड्स पर CLSA की राय

  • 826 रुपये टारगेट प्राइस के साथ BUY रेटिंग

  • महाराष्ट्र में बिकने वाली शराब पर 20% VAT लगता है

  • वाइन इंडस्ट्रियल प्रोमोशन स्कीम: VAT का 80% मैन्युफैक्चरर को वापस मिलेगा

  • ये स्कीम 8 साल तक जारी रहेगी

  • इससे सालाना अधिकतम 20 करोड़ रुपये की सब्सिडी

  • सुला वाइनयार्ड्स की महाराष्ट्र में 4 यूनिट हैं

भारती एयरटेल पर मैक्वायरी की राय

  • 1,060 रुपये टारगेट प्राइस के साथ NEUTRAL रेटिंग

  • एयरटेल के डेटा सेंटर बिजनेस 'Nxtra' से कर्लाइल (Carlyle) 24% हिस्सेदारी बेच सकती है

  • एंटरप्राइज बिजनेस के लिए कंसोलिडेटेड EBITDA ~10% का अनुमान

  • एंटरप्राइज बिजनेस ~170 रुपये/शेयर या SOTP वैल्यूएशन का ~16%

  • वैल्यू बिजनेस FY25-26e EV/EBITDA 10x पर

ग्रासिम इंडस्ट्रीज पर मोतीलाल ओसवाल की राय

  • 2,670 रुपये टारगेट प्राइस के साथ BUY रेटिंग बरकरार

  • FY24-26 के लिए EPS अनुमान बरकरार

  • VSF सेगमेंट का मार्जिन स्थिर रहने का अनुमान

  • कॉस्टिक सोडा की कीमतों में उछाल का अनुमान

  • कॉस्टिक सोडा से बेहतर मार्जिन के चलते इपॉक्सी कैपिसिटी एक्सपेंशन से फायदा

बैंकों पर गोल्डमैन सैक्स की राय

  • FY25 व FY26 के लिए अर्निंग अनुमान में क्रमशः 5% व 2% की कमी

  • फाइनेंशियल सेक्टर के लिए गोल्डीलॉक्स पीरियड पूरा

  • फंड्स की कॉस्ट, बढ़ता कंज्यूमर लीवरेज व ऑपेक्स पर दबाव से चिंता

  • ROAs मॉडरेट लेकिन वैल्यूएशन ठीक स्तर पर

  • SBI, ICICI बैंक की रेटिंग BUY से बदलकर NEUTRAL

  • 37% डाउनसाइड के साथ YES बैंक को डाउनग्रेड रेटिंग

  • बजाज फाइनेंस की रेटिंग SELL से बदलकर NEUTRAL (2% अपसाइड)

  • 33% अपसाइड के साथ HDFC बैंक पर BUY रेटिंग बरकरार

इंडिया इक्विटी स्ट्रैटेजी पर जेफरीज की राय

  • भारत इस दशक में $10 ट्रिलियन का मार्केट कैप पूरा कर लेगा

  • म्यूचुअल फंड इनफ्लो से मार्केट को मिल रही तेजी

  • मार्केट का वैल्यूएशन इस वक्त ज्यादा, मिडकैप सेगमेंट में सबसे ज्यादा वैल्यूएशन

  • एशिया में SBI, सैमसंग और TSMC में निवेश में 1% की बढ़ोतरी

इंडिया इक्विटी स्ट्रैटेजी पर जेफरीज की राय

  • भारत दुनिया के लिए सबसे बड़ी ग्रोथ स्टोरी

  • भारत प्राइवेट सेक्टर कैपेक्स साइकिल के शुरुआती दौर में

  • US डॉलर टर्म्स में मिलने वाले रिटर्न्स बेहतर नहीं

  • 7% रियल GDP ग्रोथ का अनुमान और 12-15% की अर्निंग ग्रोथ का अनुमान

  • दुनिया की रियल GDP ग्रोथ में 2028 तक भारत का योगदान 7.7%

मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) मिनट्स पर सिटी की राय

  • डिसइन्फ्लेशन को रोकने का तरीका सावधानी भरा

  • टारगेट पूरा करने के लिए मजबूत ग्रोथ जरूरी

  • मौसम से जुड़े रिस्क पर स्पष्ट होने के लिए समय

  • अगस्त से अक्टूबर के बीच पहली बार ब्याज दरों में कटौती का अनुमान

होनासा कंज्यूमर पर सिटी की राय

  • 550 रुपये टारगेट प्राइस के साथ BUY रेटिंग

  • कंपनी की नई पहल और मीडियम लेवल पर पोजीशनिंग से ग्रोथ में आउटपरफॉर्मेंस

  • मजबूत बिजनेस से शानदार ग्रोथ और फाइनेंशियल मेट्रिक्स में सुधार

  • FY24-26E के लिए कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 25% CAGR का अनुमान

  • EBITDA 55% CAGR का अनुमान

छोटे मर्चेंट्स के लिए कुछ महीने में आएगा गूगलपे का साउंडपॉड

गूगलपे का साउंडपॉड अगले कुछ महीने में आएगा

बीते साल सीमित पायलट लॉन्च के बाद कंपनी मर्चेंट्स के लिए साउंडपॉड को उपलब्ध कराएगी

Note: पेटीएम के साउंडबॉक्स की तरह, साउंडपॉड एक ऑडियो मशीन है, जो ट्रांजैक्शन पूरा होने पर ऑडियो के जरिए अलर्ट करती है

Source: Company statement

वोडाफोन आइडिया पर सिटी की राय

  • इक्विटी बढ़ाने के लिए कंपनी 27 फरवरी को बैठक करने वाली है

  • VI की असफल कोशिशों के बाद क्वांटम और इक्विटी बढ़ाने को लेकर कंपनी के अंतिम फैसले पर नजर

  • राइट्स जारी करने को लेकर प्रोमोटर्स की भागीदारी पर फोकस

  • फंड जुटाने पर मंजूरी से इंडस टावर्स को मिलेगा फायदा

  • भारती एयरटेल के लिए शॉर्ट टर्म सेंटिमेंट बढ़ा

सनटेक रियल्टी पर मोतीलाल ओसवाल की राय

  • 640 रुपये टारगेट प्राइस के साथ BUY रेटिंग बरकरार

  • FY24 में कंपनी 1,900-2,000 करोड़ रुपये की प्री-सेल्स करने का अनुमान, जो कि अब तक का उच्चतम स्तर है

  • अगले 3 साल में कंपनी अपनी पाइपलाइन को दोगुना कर लेगी

  • FY24-26 में बुकिंग्स में 24% CAGR ग्रोथ का अनुमान

  • FY24-26E के लिए रेवेन्यू में 47% CAGR ग्रोथ का अनुमान

  • EBITDA मार्जिन में 24-27% तक पहुंचने का अनुमान

अमेरिकी बाजार मजबूती के साथ बंद

गुरुवार को अमेरिकी बाजार शानदार मजबूती के साथ बंद हुए.

  • डाओ जोंस 1.18% चढ़कर 39,069.11 पर बंद

  • S&P 2.11% चढ़कर 5,087.03 पर बंद

  • नैस्डेक 2.96% टूटकर 16,041.62 पर बंद

एशियाई बाजार में तेजी

Source: NDTV Profit

क्या हैं ग्लोबल संकेत?

  • अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 103.95 पर

  • अमेरिकी 10-ईयर बॉन्ड यील्ड 4.32% पर

  • ब्रेंट क्रूड 0.77% चढ़कर $83.67/बैरल पर

  • नाइमेक्स क्रूड 0.43% टूटकर $78.27/बैरल पर

जरूर पढ़ें
1 अदाणी परिवार लगातार दूसरे साल टॉप पर, पहली पीढ़ी के सबसे वैल्युएबल भारतीय फैमली बिजनेस ग्रुप कैटेगरी में फिर मिला पहला स्थान
2 ट्रम्प टैरिफ: आधे से ज्यादा अमेरिकी, रूसी तेल के इंपोर्ट के चलते भारत पर 50% टैरिफ का कर रहे हैं विरोध, नए सर्वे में खुलासा
3 भारतीय टेक्सटाइल एक्सपोर्टर के लिए UK FTA बना वरदान, इसके फायदे से US के जोखिम को कर रहे हैं संतुलित
4 नया इनकम टैक्स बिल: धारा 80 M, न्यूनतम कर, NGO पर टैक्स, वो सब कुछ जिसे जानना जरूरी है
5 क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आपकी जगह ले लेगा? माइक्रोसॉफ्ट ने AI ऑटोमेशन से सबसे ज्यादा असुरक्षित नौकरियों की लिस्ट जारी की