FIIs ने 2,667 करोड़ बिकवाली की, इंडसइंड बैंक को म्यूचुअल फंड शुरू करने की मंजूरी मिली

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे मजबूत होकर 83.87 पर बंद हुआ.

Source: NDTV Profit
LIVE FEED

पॉली मेडिक्योर पैसे जुटाएगी

  • QIP खुला, फ्लोर प्राइस 1,880.69/शेयर पर तय

Source: Exchange filing

MOSFL NCD जारी करेगी

  • मोतीलाल ओसवाल बोर्ड ने NCD से 200 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दी

Source: Exchange filing

इंडसइंड बैंक के MF को मंजूरी

  • म्यूचुअल फंड बिजनेस के लिए सब्सिडियरी खोलने के लिए RBI से मंजूरी मिली

Source: Exchange filing

FUND FLOW - 19 अगस्त

  • FIIs ने 2,667 करोड़ रुपये के शेयर बेचे (Prov)

  • DIIs ने 1,803 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे (Prov)

Source: NSE

PSB FY24 REPORT CARD

  • नेट NPAs घटकर 0.76% पर आया

  • कैपिटल एडेक्वेसी रेश्यो 15.55% पर

  • नेट इंट्रेस्ट मार्जिन 3.22% पर

  • 1.45 लाख करोड़ का मुनाफा

  • 27,830 करोड़ का डिविडेंड दिया

Source: PIB

FINANCE MINISTRY TO PSBs

  • वित्तमंत्री ने डिपॉजिट बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाने की सलाह दी

  • MSMEs के लिए कैश फ्लो, डिजिटल फुटप्रिंट के हिसाब से नए क्रेडिट असेसमेंट मॉडल को अपनाने की सलाह

  • बैंक सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक कर्ज पहुंचाने पर फोकस करे

Source: PIB

RBI अगस्त बुलेटिन

- मांग में तेजी से सुधार हो रहा है

- आय बढ़ने से ग्रामीण खपत में बढ़ोतरी

- मांग में सुधार से प्राइवेट सेक्टर के कैपेक्स में जान आ गई है

- खाद्य महंगाई का असर दूसरी चीजों की महंगाई पर भी पड़ा है

- इकोनॉमिक एक्टिविटी इंडेक्स के मुताबिक Q2 में GDP ग्रोथ 7.2% का अनुमान

- महंगाई की ऊंची दर बनी रही तो मॉनेटरी पॉलिसी में सतर्कता बरतनी होगी

- डिसइन्फ्लेशनरी पॉलिसी से खुदरा महंगाई नहीं फैली

- निवेश साइकिल को बनाए रखना जरूरी, इस पर कड़ी नजर रखनी होगी

- FY25 में प्राइवेट कैपेक्स 2.45 लाख करोड़ रुपये रह सकता है

- पॉलिसी दरें घटीं तो कोर और हेडलाइन महंगाई बेकाबू हो सकती है

- खाने-पीने की चीजों की महंगाई को अस्थायी कहना अब सही नहींट

- खाने-पीने की चीजों की महंगाई के सामान्य होने का खतरा बढ़ा

Source: Informist

इनोविजन ने IPO की अर्जी दी

  • 315 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी

  • 1.18 मिलियन शेयरों का OFS होगा

बजाज ऑटो

  • Q2 में 211 करोड़ रुपये के प्रोविजन किया, निवेश से हुए फायदे पर इंडेक्सेशन खत्म होने से देना होगा टैक्स

Source: Exchange filing

जोमैटो में बड़ी बिकवाली

  • एंटफिन सिंगापुर ने $408 मिलियन के शेयर ब्लॉक डील में बेचे

  • एंटफिन सिंगापुर ने 251.68 रुपये प्रति शेयर के भाव पर शेयर बेचे

Source: Bloomberg

वेदांता

  • OFS के बाद हिंदुस्तान जिंक की शेयर होल्डिंग घटकर 63.42% हुई

Source : Exchange filing

सपाट बंद हुआ मार्केट

सेंसेक्स 0.02% या 12.16 अंक गिरकर 80,424.68 पर बंद हुआ.

निफ्टी 0.13% या 31.50 अंक चढ़कर 24,572.65 पर बंद हुआ.

NSE के ज्यादातर सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी के साथ बंद हुए.

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत हुआ

  • अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे मजबूत होकर 83.87 पर बंद हुआ.

  • शुक्रवार को ये 83.95 पर बंद हुआ था

Source: Bloomberg

डिपॉजिट ग्रोथ, क्रेडिट-टू-डिपॉजिट रेश्यो, एसेट क्वालिटी की समीक्षा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को सरकारी बैंकों के प्रमुखों से मुलाकात की. इस बैठक में बैंकों के प्रदर्शन की समीक्षा की गई.

  • डिपॉजिट ग्रोथ, क्रेडिट-टू-डिपॉजिट रेश्यो, एसेट क्वालिटी की समीक्षा

  • NARCL की ओर से अधिग्रहण किए गए खातों की मौजूदा स्थिति क्या है

  • अबतक क्या कदम उठाए गए और आगे की क्या योजना है

Source: Agenda Document Reviewed by NDTV Profit

जुलाई में रिटेल सेल्स ग्रोथ घटकर 2% रही

  • कंज्यूमर ड्यूरेबल और QSRs में 1% की बढ़ोतरी देखी गई

  • फ़ूड और एवं ग्रोसरी सेल्स में 6% की बढ़ोतरी हुई

  • फर्नीचर और फर्नीशिंग्स की सेल्स में 2% की गिरावट आई, जबकि खेल के सामान की बिक्री में 1% की गिरावट आई है

  • फुटवियर और ब्यूटी एवं पर्सनल केयर की बिक्री में 2% की बढ़ोतरी हुई

Source: Retailers Association of India

कैपलिन प्वाइंट लैब्स : फार्मा कंपनी के शेयरों में तूफानी तेजी

Interarch Building का IPO अबतक 2 गुना सब्सक्राइब

हिस्सा सब्सक्रिप्शन

  • NII 4.65 गुना

  • रिटेल 1.9 गुना

  • कर्मचारी 3.2 गुना

  • कुल 2 गुना

2:25 PM तक के आंकड़े

Source: NSE

2 घंटे से अधिक देरी के कारण प्रभावित यात्रियों की संख्या

  • इंडिगो - 1,65,569

  • एयर इंडिया - 61,599

  • स्पाइसजेट - 43,521

  • विस्तारा - 6,061

कैंसिलेशन के कारण प्रभावित यात्रियों की संख्या

  • इंडिगो - 1,23,588

  • स्पाइस जेट - 11,311

  • एयर इंडिया - 6,322

  • विस्तार - 66

Source : DGCA

बैंक ऑफ बड़ौदा

  • बैंक ऑफ बड़ौदा 10 ईयर इन्फ्रा बॉन्ड जारी करके 5000 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बना रहा है

  • बेस साइज 2,000 करोड़ रुपये है

Source: Merchant bankers

जुलाई एविएशन डेटा

इंडिगो डोमेस्टिक पैसेंजर मार्केट शेयर बढ़कर 62% हुआ

एयर इंडिया डोमेस्टिक पैसेंजर मार्केट शेयर घटकर 14.3% हुआ

विस्तारा डोमेस्टिक पैसेंजर मार्केट शेयर बढ़कर 10% हुआ

स्पाइसजेट का डोमेस्टिक पैसेंजर मार्केट शेयर घटकर 3.1% हुआ

अकासा एयर का डोमेस्टिक पैसेंजर मार्केट शेयर घटकर 4.7% हुआ

Source : DGCA

E2E नेटवर्क्स

  • प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिए 420 करोड़ रुपये तक जुटाने को मंजूरी दी गई.

Exchange filing

3 ब्लॉक डील हुईं

LIC में कुल 1,588 करोड़ रुपये के 3 ब्लॉक डील हुईं .

Source: Exchange filing

LIC

सितंबर 2023 से अगस्त 2024 तक हिंद कॉपर में हिस्सेदारी 2.09% घटाकर 6.09% की जाएगी

Source: Exchange filing

ट्रेंट शेयर लाइफ टाइम हाई पर पहुंचे

बॉम्बे डाइंग

बॉम्बे डाइंग के CFO के रूप में Khiroda Jena की नियुक्ति को मंजूरी दी

Source : Exchange filing

जुबिलेंट फार्मानोवा शेयर में उछाल

सोने-चांदी की कीमतों में तेजी

  • MCX पर सोने के अक्टूबर वायदा में 200 रुपये की तेजी

  • सोने का अक्टूबर वायदा 71,600 रुपये/10 ग्राम के पार

  • चांदी का सितंबर वायदा 84,000 रुपये/किलो के पार

  • चांदी के सितंबर वायदा में 800 रुपये से ज्यादा की तेजी

CDSL शेयर लाइफ टाइम हाई पर पहुंचे

कर्नाटक के CM सिद्धारमैया ने हाईकोर्ट का रुख किया

आज दोपहर 2:30 बजे सुनवाई होने की संभावना है

CM सिद्धारमैया की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी पेश होंगे

Source : NDTV

बाजारों में स्वदेशी राखियों की धूम

  • नागपुर - खादी राखी

  • जयपुर - सांगानेरी राखी

  • पुणे - बीज राखी

  • मध्य प्रदेश - सतना ऊनी राखी

  • असम - चाय पत्ती राखी

Source: CAIT

टेक्नो इलेक्ट्रिक एंड इंजीनियरिंग के शेयर में तेजी

वोल्टास के शेयर में 4% का उछाल

अदाणी ग्रुप के ज्यादातर शेयरों में तेजी

वेरांडा लर्निंग

  • लोकप्रिय ब्रांड JK शाह क्लासेस के माध्यम से मिडिल ईस्ट में करेगा एंट्री

  • UAE के छात्रों के लिए CA तैयारी के लिए जुमेरा यूनिवर्सिटी के साथ समझौता किया

Exchange Filing

रेलवे के ज्यादातर शेयर्स में तेजी

अदाणी ग्रुप Q1 FY25

  • Ebitda 32.9% बढ़कर ₹22,570 करोड़ रुपये

    मुनाफा (PAT) 50.1% बढ़ा, ₹10,279 करोड़ हुआ

    मार्च तक नेट-डेट-टू-Ebitda रेश्यो घटकर 2.2 गुना पर आया

    इमर्जिंग न्यू बिजनेस EBITDA 70% बढ़कर ₹2,991 करोड़

ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में जोरदार तेजी

  • ओला इलेक्ट्रिक का मार्केट कैप 60,000 करोड़ रुपये के पार

  • लिस्टिंग के बाद से ओला का शेयर अबतक 90% से ज्यादा चढ़ा

  • आज 10% की तेजी, 146.38 रुपये का रिकॉर्ड हाई बनाया

इंडिया इक्विटी स्ट्रेटेजी पर JP मॉर्गन की राय

  • बढ़ती घरेलू चुनौतियों और वैश्विक बाजार में अस्थिरता के कारण निकट अवधि का बाजार सीमित दायरे में रहेगा

  • औद्योगिक, रियल एस्टेट और वित्तीय क्षेत्र के माध्यम से कैपेक्स स्टोरी की कहानी को प्राथमिकता दें

  • संचार, वित्तीय और रियल एस्टेट क्षेत्र की कंपनियों की आय में बढ़ोतरी हुई है

ओला इलेक्ट्रिक

ओला इलेक्ट्रिक ने 60,000 करोड़ के मार्केट कैप को पार किया.

बाजार में तेजी

सेंसेक्स 0.30% चढ़कर 80,674.72 पर कारोबार कर रहा है.

निफ्टी 0.36% चढ़कर 24,628.55 पर कारोबार कर रहा है.

NSE के ज्यादातर सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी.

ग्लेनमार्क फार्मा

  • अमेरिका स्थित ग्लेनमार्क थेरेप्यूटिक्स ने ओलोपाटाडाइन हाइड्रोक्लोराइड ऑफ्थैल्मिक सॉल्यूशन लॉन्च किया.

Source: Exchange Filing

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ रुपया

  • सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे मजबूत होकर 83.89 पर खुला.

  • शुक्रवार को ये 83.95/डॉलर पर बंद हुआ था

Source: Bloomberg

शेयर बाजार में सोमवार को प्री-ओपन में कारोबार का हाल

  • सेंसेक्स 0.84% या 673.15 अंक गिरकर 79,763.69 पर पहुंचा

  • निफ्टी 1.20% या 293.60 अंक चढ़कर 24,834.75 पर पहुंचा

श्रीराम फाइनेंस पर HSBC की राय

  • शेयर का टारगेट प्राइस 3,600 रुपये

  • 21% अपसाइड के साथ buy रेटिंग

इंडिया इक्विटी स्ट्रेटेजी पर नुवामा की राय

  • अर्निंग के लिए डिमांड जरूरी है, डिमांड पर दृष्टिकोण सुस्त बना हुआ है

  • कंज्यूमर, निजी बैंक, बीमा, IT से डेवलपमेंट की उम्मीद

  • ऑटो, मेटल्स, PSUs और इंडस्ट्रियल क्षेत्र में गिरावट की संभावना

Eclerx पर नोमुरा की राय

  • शेयर का टारगेट प्राइस 3,000 रुपये

  • 24.9% अपसाइड के साथ buy रेटिंग

  • वित्तीय बाजारों में सबसे मजबूत सीक्वेंशियल ग्रोथ , शुरुआती संकेत दिखे

एशियाई बाजार में मिला-जुला कारोबार

ग्लेनमार्क फार्मा पर मोतीलाल ओसवाल की राय

  • शेयर का टारगेट प्राइस 1850 रुपये

  • 18% अपसाइड के साथ buy रेटिंग

  • 1Q में सुधार; DF/EU से आय में बढ़ोतरी

  • प्रोडक्ट मिक्स और कम R&D में व्यय से मार्जिन में सालाना आधार पर बढ़ोतरी

PAYTM पर बर्नस्टीन की राय

  • शेयर का टारगेट प्राइस 600 रुपये

  • 6% अपसाइड के साथ Outperform रेटिंग

  • FY27 तक कारोबार के प्रॉफिटेबल होने और EPS ग्रोथ की संभावना है

ग्लोबल ETF फ्लो

  • 14 अगस्त को समाप्त सप्ताह में इक्विटी ETFs में 11.5 बिलियन डॉलर का का इनफ्लो रहा

  • चीन और ताइवान के नेतृत्व में उभरते बाजार ETFs में 1 बिलियन डॉलर का फ्लो

  • भारत ETFs में 300 मिलियन डॉलर का इनफ्लो रहा

इंडिया इक्विटी पर Citi की राय

  • BSE100100 (ex OMC) के लिए 1QFY25 का विश्लेषण किया गया

  • मैटेरियल्स, हेल्थकेयर और यूटिलिटीज में मजबूत आय बढ़ोतरी देखी गई

  • स्टेपल्स, IT और संचार में धीमी बढ़ोतरी देखी गई

  • टैरिफ बढ़ोतरी से कम्युनिकेशन के लिए 2Q से आगे मदद मिलनी चाहिए

सुप्रजित इंजीनियरिंग पर Emkay की राय

  • शेयर का टारगेट प्राइस 725 रुपये

  • 16% अपसाइड के साथ Buy रेटिंग

पीरामल एंटरप्राइजेज

  • प्रोमोटर ग्रुप ने कंपनी में 0.27% हिस्सेदारी हासिल की

  • कंपनी में प्रोमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी अब 46.30% हो गई है

वोल्टास पर नोमुरा की राय

  • शेयर का टारगेट प्राइस 1,857 रुपये

  • 20% अपसाइड के साथ Buy रेटिंग

  • Q1 में परियोजनाओं के कारण बढ़त मिली

  • मार्जिन में सुधार हुआ

वोल्टास पर कोटक की राय

  • शेयर का टारगेट प्राइस 1100 रुपये

  • 28% डाउनसाइड के साथ Sell रेटिंग

  • रोबस्ट वॉल्यूम ग्रोथ

मझगांव डॉक पर ICICI सिक्योरिटीज की राय

  • शेयर का टारगेट प्राइस 1,165 रुपये

  • 77% डाउनसाइड के साथ Sell रेटिंग

सनटेक रियल्टी पर नुवामा की राय

  • शेयर का टारगेट प्राइस 690 रुपये

  • 18% अपसाइड के साथ buy रेटिंग

  • बिक्री और कलेक्शंस मजबूत बने हुए हैं

  • FY25 में नई प्रोजेक्ट शुरू करने की योजना बनाई गई है

  • दुबई मार्केट में नई लॉन्चिंग होगी

शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों तेजी

  • डाओ जोंस 96.70 अंक चढ़कर 40,659.76 पर बंद

  • S&P500 11.03 अंक चढ़कर 5,554.25 पर बंद

  • नैस्डेक 37.22 अंक चढ़कर 17,631.72 पर बंद

क्या हैं ग्लोबल संकेत?

  • अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 102.42 पर

  • अमेरिकी 10-ईयर बॉन्ड यील्ड 3.91% पर

  • ब्रेंट क्रूड 0.19% गिरकर $79.53/बैरल पर

लेखक गौरव
जरूर पढ़ें
1 अदाणी परिवार लगातार दूसरे साल टॉप पर, पहली पीढ़ी के सबसे वैल्युएबल भारतीय फैमली बिजनेस ग्रुप कैटेगरी में फिर मिला पहला स्थान
2 ट्रम्प टैरिफ: आधे से ज्यादा अमेरिकी, रूसी तेल के इंपोर्ट के चलते भारत पर 50% टैरिफ का कर रहे हैं विरोध, नए सर्वे में खुलासा
3 भारतीय टेक्सटाइल एक्सपोर्टर के लिए UK FTA बना वरदान, इसके फायदे से US के जोखिम को कर रहे हैं संतुलित
4 नया इनकम टैक्स बिल: धारा 80 M, न्यूनतम कर, NGO पर टैक्स, वो सब कुछ जिसे जानना जरूरी है
5 क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आपकी जगह ले लेगा? माइक्रोसॉफ्ट ने AI ऑटोमेशन से सबसे ज्यादा असुरक्षित नौकरियों की लिस्ट जारी की