Delhi Liquor Policy Scam: जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, 3 जुलाई तक बढ़ी ज्यूडिशियल कस्टडी

CM अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनावों के चलते 1 जून तक अंतरिम जमानत पर बाहर आए थे.

Source: Arvind Kejriwal/twitter handle

दिल्ली शराब नीति (Delhi Excise Policy) मामले में अरविंद केजरीवाल की ज्यूडिशियल कस्टडी 3 जुलाई तक बढ़ा दी गई है. उनके साथ ही एक अन्य आरोपी विनोद चौहान की भी हिरासत बढ़ा दी गई है. CM अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनावों के चलते 1 जून तक अंतरिम जमानत पर बाहर आए थे. इसके बाद उन्हें फिर से जेल जाना पड़ा था. इस वजह से CM केजरीवाल ने 2 जून को दिल्ली के तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण कर दिया था.

आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत बुधवार खत्म हो रही थी. ऐसे में बुधवार को राउज एवेन्यु कोर्ट में मामले की सुनवाई की गई थी. इस सुनवाई के दौरान कोर्ट ने एक बार फिर CM केजरीवाल की न्यायिक हिरासत को बढ़ा दिया है. राउज एवेन्यु कोर्ट में अरविंद केजरीवाल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया था.

Also Read: केजरीवाल को झटका! सुप्रीम कोर्ट नहीं करेगा याचिका पर सुनवाई, 2 जून को लौटना होगा जेल

21 मार्च को हुई थी गिरफ्तारी

बता दें केजरीवाल तिहाड़ जेल में हैं. दरअसल 1 अप्रैल को राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें 2 हफ्ते के लिए जेल भेजा है. अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था. 1 अप्रैल तक वे ED की कस्टडी में थे. लेकिन फिर ED ने कस्टडी बढ़ाने से मना कर दिया था.

केजरीवाल ने गिरफ्तारी के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका लगाई थी, जिसके ऊपर 3 अप्रैल को कोर्ट ने फैसला सुरक्षित किया था. गिरफ्तारी के पहले केजरीवाल लगातार ED के समन भेजने के बाद भी पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए थ. ED ने उन्हें 9 बार समन भेजे थे.