बैंकों के डूबने पर किया सवाल, तो प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़कर चले गए राष्ट्रपति बाइडेन

अमेरिका में लगातार तीन बड़े बैंक डूबने के बाद, राष्ट्रपति जो बाइडेन ने प्रेस कॉन्फ्रेस की. लेकिन जैसे ही रिपोर्टर्स ने उनसे सवाल पूछने शुरू किए, तो वो जवाब दिए बिना ही चले गए.

(Source: BQ Prime)

अमेरिका में एक के बाद एक, तीन बड़े बैंक ठप हो चुके हैं. सिलिकॉन वैली, सिग्नेचर बैंक और सिल्वर गेट का बंद होना, साल 2008 की मंदी के बाद अमेरिकी बैंकिंग सिस्टम के लिए बड़ा संकट माना जा रहा है. संकट के इन काले बादलों के बीच लोगों को भरोसा दिलाने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडेन ने प्रेस मीट तो की, लेकिन रिपोर्टरों के सवालों का जवाब दिए बिना ही चले गए.

व्हाइट हाउस में बैंकिंग संकट पर मीडिया को संबोधित करते हुए बाइडेन ने कहा कि वो बैंकिंग रेगुलेटर और कांग्रेस को, बैंकों के लिए नियमों को और सख्त करने के लिए कहेंगे. लेकिन जब रिपोर्टर्स ने पूछा कि क्या उन्हें बैंकों के डूबने की वजह पता है या इस घटना का आगे चलकर क्या असर होगा, तो उन्होंने इसे अनसुना कर दिया और प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़कर चले गए.

और किन सवालों पर बाइडेन ने नहीं दिया जवाब, ये जानने कि लिए वीडियो देखें.