Maharashtra Lok Sabha Election Result: INDIA गठबंधन का जोरदार प्रदर्शन; 30 सीटों पर बनाई बढ़त

खबर लिखे जाने तक कुल 48 सीटों में INDIA गठबंधन 30 सीटों पर आगे चल रहा है. जबकि NDA 17 सीटों पर ही बढ़त बनाने में कामयाब रहा है. एक सीट पर निर्दलीय कैंडिडेट आगे है.

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के रुझानों में NDA को 280 सीट से ज्यादा मिलती नजर आ रही हैं. लेकिन INDIA गठबंधन का प्रदर्शन एग्जिट पोल के अनुमानों से कहीं बेहतर रहा है और गठबंधन 230 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. अकेले कांग्रेस ही करीब 100 सीटों पर आगे चल रही है.

इस बीच महाराष्ट्र में INDIA गठबंधन ने जबरदस्त पलटवार किया है और NDA को बड़ा नुकसान पहुंचाया है.

खबर लिखे जाने तक कुल 48 सीटों में INDIA गठबंधन 30 सीटों पर आगे चल रहा है. जबकि NDA 17 सीटों पर ही बढ़त बनाने में कामयाब रहा है. एक सीट पर निर्दलीय कैंडिडेट आगे है.

बीते चुनाव में BJP ने 23 सीटों पर जीत दर्ज की थी. जबकि अविभाजित शिवसेना ने 18 सीटें, कांग्रेस ने 1 और अविभाजित NCP 04 सीटें जीती थी. एक सीट निर्दलीय कैंडिडेट के खाते में गई थी.

पार्टियों के हिसाब से सीटें

NDA

  • BJP: 11

  • शिवसेना: 05

  • NCP: 01

INDIA

  • कांग्रेस- 12

  • शिवसेना (UBT)- 11

  • NCP (शरद पवार)- 07

मुंबई मेट्रोपॉलिटिन रीजन का गणित

मुंबई शहर में शिवसेना (UBT) अपनी ताकत का अहसास कराने में कामयाब रही है. पार्टी मुंबई शहर की तीन सीटों; मुंबई नॉर्थ ईस्ट, मुंबई साउथ सेंट्रल और मुंबई साउथ से आगे चल रही है. तीनों जगह NDA के साथ पार्टी की कड़ी टक्कर जारी है.

मुंबई नॉर्थ ईस्ट से संजय दीना पाटिल 11,407 वोटों से आगे हैं, जबकि मुंबई साउथ सेंट्रल में अनिल देसाई 14,943 सीटों पर आगे हैं. वहीं अरविंद सावंत मुंबई साउथ से 44,000 वोटों से ज्यादा के अंतर से आगे हैं.

वहीं मुंबई नॉर्थ में BJP कैंडिडेट पीयूष गोयल 1,24,000 की बड़ी लीड बना चुके हैं. दूसरी तरफ मुंबई नॉर्थ सेंट्रल में BJP प्रत्याशी उज्जवल निकम करीब 54,000 वोट से आगे हैं.

NDA की दूसरी पार्टी शिवसेना कल्याण और ठाणे के साथ-साथ मुंबई नॉर्थ वेस्ट में बढ़त बनाए हुए हैं. कल्याण से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे और मौजूदा सांसद श्रीकांत शिंदे 1,29,000 से ज्यादा की लीड बना चुके हैं. जबकि मुंबई नॉर्थ वेस्ट में रविंद्र दत्ताराम वायकर 5,265 वोटों के अपेक्षाकृत कम मार्जिन से आगे हैं. वहीं रायगढ़ से NCP के ततकारे दत्तात्रेय करीब 34,000 वोटों से आगे हैं.

कुलमिलाकर MMR की 10 में से 3 सीटों पर INDIA गठबंधन और 07 पर NDA आगे हैं.

विदर्भ में इंडिया गठबंधन मजबूत

विदर्भ क्षेत्र की 08 सीटों में से इंडिया गठबंधन 07 पर बढ़त बना चुका है. जबकि एक सीट, नागपुर से BJP प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आगे चल रहे हैं. MMR रीजन में ही पालघर में BJP प्रत्याशी हेमंत विष्णु सावरा भी 87,000 वोटों से आगे चल रहे हैं.

जरूर पढ़ें
1 Lok Sabha Elections 2024: NDA में नायडू के बाद अब नीतीश ने रखीं शर्तें, विशेष राज्‍य का दर्जा और इन मंत्रालयों पर है नजर: सूत्र
2 नीतीश और नायडू के बिना भी सरकार बना सकते हैं नरेंद्र मोदी! Expert से समझिए आंकड़ों का खेल
3 गठबंधन की राजनीति मजबूती या मजबूरी? 35 साल से भारत में गठबंधन सरकारें, VP सिंह ने की थी शुरुआत
4 Lok Sabha Election Results 2024 Live Updates: PM मोदी की हैट्रिक तय, NDA का आंकड़ा 300 के करीब
5 Delhi Lok Sabha Election Results 2024: दिल्ली में क्लीन स्वीप की ओर BJP; मनोज तिवारी ने ली कन्हैया कुमार पर 98,000 वोटों की लीड