Karnataka Exit Polls 2023 LIVE: एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त, BJP को नुकसान

Karnataka Exit Polls 2023: कर्नाटक में सभी 224 विधानसभा सीटों पर मतदान खत्म हो गए हैं. ECI के मुताबिक शाम 5 बजे तक 65.69% मतदान हुआ

LIVE FEED

Karnataka Exit Poll 2023 Live: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं. ज्यादातर एग्जिट पोल, कांग्रेस के नेताओं के चेहरों पर खुशी लाने वाले हैं. नतीजों का ऐलान तो 13 मई को होना है लेकिन उससे पहले 224 विधानसभा सीटों वाली विधानसभा के लिए किस एजेंसी ने क्या भविष्यवाणी की है, देख लेते हैं.

Karnataka Exit Polls 2023: टाइम्स नाउ - ETG एग्जिट पोल के आंकड़े

एग्जिट पोल-कर्नाटक (कुल सीट-224, बहुमत-113)

टाइम्स नाउ - ETG एग्जिट पोल

  • BJP: 85

  • कांग्रेस: 113

  • JDS: 23

  • अन्य: 3

Karnataka Exit Polls 2023: इंडिया TV - CNX एग्जिट पोल के आंकड़े

एग्जिट पोल-कर्नाटक (कुल सीट-224, बहुमत-113)

इंडिया TV - CNX एग्जिट पोल

  • BJP: 80-90

  • कांग्रेस: 110-120

  • JDS: 20-24

  • अन्य: 1-3

Karnataka Exit Polls 2023: न्यूज 24 - टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल के आंकड़े

एग्जिट पोल-कर्नाटक (कुल सीट-224, बहुमत-113)

न्यूज 24 - टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल

  • BJP: 92

  • कांग्रेस: 120

  • JDS: 12

  • अन्य: 0

Karnataka Exit Polls 2023: इंडिया टुडे - एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के आंकड़े

एग्जिट पोल-कर्नाटक (कुल सीट-224, बहुमत-113)

इंडिया टुडे - एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल

  • BJP: 62-80

  • कांग्रेस: 122-140

  • JDS: 20-25

  • अन्य: 0-3

Karnataka Exit Polls 2023: ABP न्यूज - सी वोटर एग्जिट पोल के आंकड़े

एग्जिट पोल-कर्नाटक (कुल सीट-224, बहुमत-113)

ABP न्यूज-सी वोटर एग्जिट पोल

  • BJP: 83-95

  • कांग्रेस: 100-112

  • JDS: 21-29

  • अन्य: 2-6

Karnataka Exit Polls 2023: TV9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रैट एग्जिट पोल

एग्जिट पोल-कर्नाटक (कुल सीट-224, बहुमत-113)

TV9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रैट एग्जिट पोल

  • BJP: 88-98

  • कांग्रेस: 99-109

  • JDS: 21-26

  • अन्य: 0-4

Karnataka Exit Polls 2023: जी न्यूज-मैट्रीज एग्जिट पोल के आंकड़े

एग्जिट पोल-कर्नाटक (कुल सीट-224, बहुमत-113)

जी न्यूज-मैट्रीज एग्जिट पोल

  • BJP: 79-94

  • कांग्रेस: 103-118

  • JDS: 25-33

  • अन्य: 2-5

Karnataka Exit Polls 2023: न्यूज नेशन-CGS एग्जिट पोल के आंकड़े

एग्जिट पोल-कर्नाटक (कुल सीट-224, बहुमत-113)

न्यूज नेशन-CGS एग्जिट पोल

  • BJP: 114

  • कांग्रेस: 86

  • JDS: 21

  • अन्य: 3

Karnataka Exit Polls 2023: जन की बात- एशियानेट न्यूज एग्जिट पोल के आंकड़े

एग्जिट पोल-कर्नाटक (कुल सीट-224, बहुमत-113)

जन की बात- एशियानेट न्यूज एग्जिट पोल

  • BJP: 94-117

  • कांग्रेस: 91-106

  • JDS: 14-24

  • अन्य: 0-2

Karnataka Exit Polls 2023: TV9 कन्नड़- सी वोटर पोल के आंकड़े

एग्जिट पोल-कर्नाटक (कुल सीट-224, बहुमत-113)

TV9 कन्नड़-सी वोटर पोल

  • BJP: 83-95

  • कांग्रेस: 100-112

  • JDS: 21-29

  • अन्य: 2-6

Karnataka Exit Poll 2023: रिपब्लिक- पी मार्क पोल के आंकड़े

एग्जिट पोल-कर्नाटक (कुल सीट-224, बहुमत-113)

रिपब्लिक- पी मार्क पोल

  • BJP: 85-100

  • कांग्रेस: 94-108

  • JDS: 24-32

  • अन्य: 2-6

Karnataka Elections 2023 Updates: सभी 224 सीटों के लिए मतदान खत्म

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई और शाम 6 बजे खत्म हो गया. ECI के मुताबिक शाम 5 बजे तक 65.69% मतदान हुआ है. सभी 224 सीटों पर हो रहे इस चुनाव के नतीजे 13 मई से आएंगे. इस बार चुनाव में कुल 2615 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इन उम्मीदवारों में BJP से मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, कांग्रेस से प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार, पूर्व CM सिद्धारमैया और JDS प्रमुख एचडी कुमारस्वामी जैसे बड़े नाम शामिल हैं.

Karnataka Elections 2023 Live: शाम 5 बजे तक 65.69% मतदान

कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है. मतदान शाम 6 बजे तक होंगे. ECI के मुताबिक शाम 5 बजे तक 65.69% मतदान हुआ है.

Karnataka Elections 2023 Live: दोपहर 3 बजे तक 52.18% मतदान

कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है. मतदान शाम 6 बजे तक होंगे. ECI के मुताबिक दोपहर 3 बजे तक 52.18% मतदान हुआ है.

Karnataka Elections 2023: पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने वोट डाला

देश के पूर्व प्रधानमंत्री और दिग्गज नेता एचडी देवेगौड़ा ने कर्नाटक के हसन में वोट डाला.

Karnataka Elections 2023 Live: दोपहर 1 बजे तक 37.25% मतदान

कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है. मतदान शाम 6 बजे तक होंगे. ECI के मुताबिक दोपहर 1 बजे तक 37.25% मतदान हुआ है.

Source: BQ Prime

Karnataka Elections 2023 Live: पूर्व CM सिद्धारमैया ने डाला वोट

कर्नाटक के पूर्व CM और कांग्रेस के दिग्गज नेता सिद्धारमैया ने मतदान किया. मतदान के बाद उन्होंने कहा कि मतदाताओं से जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिल रही है.

Source: BQ Prime

Karnataka Elections 2023: पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने डाला वोट

JDS प्रमुख और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने बिदादी के पास केथागनहल्ली में मतदान किया.

Karnataka Elections 2023 Updates: सुबह 11 बजे तक 20.99% मतदान

कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है. मतदान शाम 6 बजे तक होंगे. ECI के मुताबिक सुबह 11 बजे तक 20.99% मतदान हुआ है.

Karnataka Elections 2023 Live:  कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने किया मतदान

कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष और कनकपुरा से पार्टी के उम्मीदवार डीके शिवकुमार ने मतदान किया है. उन्होंने कहा कि आज युवा मतदाताओं के पास एक बड़ा अवसर है, वे बदलाव के लिए मतदान करेंगे.

Source: BQ Prime

Karnataka Elections 2023: पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने वोट डाला

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और हुबली-धारवाड़ सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार जगदीश शेट्टार ने अपना वोट डाल दिया है.

Karnataka Elections 2023: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का ट्वीट, बोले आज बड़ी संख्या में मतदान का समय

कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है. मतदान शाम 6 बजे तक होंगे. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर मतदान करने की अपील की है. उन्होंने लिखा कि ' आज बड़ी संख्या में मतदान का समय है. बेहतर भविष्य के लिए इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए हम अपने पहली बार के मतदाताओं का स्वागत करते हैं.'

Karnataka Elections 2023 Updates: केंद्रीय मंत्री  अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर मतदान करने की अपील की

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है. इस बीच केंद्रीय मंत्री  अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर मतदान करने की अपील की. उन्होंने लिखा कि 'जैसा कि कर्नाटक में आज चुनाव हो रहे हैं, मैं सभी मतदाताओं से अनुरोध करता हूं कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें.'

Karnataka Elections 2023: सुबह 9 बजे तक 8.26% तक मतदान

कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है. मतदान शाम 6 बजे तक होंगे. ECI के मुताबिक सुबह 9 बजे तक 8.26% तक मतदान हुआ है

Karnataka Elections 2023: मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने वोट डाला

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शिग्गांव के मतदान केंद्र संख्या-102 पर अपना वोट डाला. उन्होंने कहा कि BJP पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी.

Karnataka Elections 2023 Live: राहुल गांधी ने ट्वीट कर मतदान करने की  अपील की

कर्नाटक में सभी 224 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है. इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'आएं, ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में मतदान करें.'

Karnataka Elections 2023:  पिछले 5 विधानसभा चुनाव  में वोट प्रतिशत

Source: BQ Prime

Karnataka Elections 2023: इंफोसिस  के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि ने डाला वोट

इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि ने बेंगलुरु के कोरमंगला में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला.

Karnataka Elections 2023 Live: अभिनेता प्रकाश राज ने किया मतदान

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है. अभिनेता प्रकाश राज ने मतदान किया है. अभिनेता प्रकाश राज ने मतदान करने के बाद कहा कि हमें साम्प्रदायिक राजनीति के खिलाफ मतदान करना होगा. हमें कर्नाटक को सुंदर बनाने की जरूरत है

Karnataka Elections 2023: इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति वोट डालने पहुंचे

कर्नाटक के सभी 224 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है. इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति वोट डालने पहुंचे. वहीं उनकी पत्नी सुधा मूर्ति भी मतदान करने पहुंचीं.

Karnataka Elections 2023:  पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने वोट डाला

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने वोट डाला.  उन्होंने कहा कि कर्नाटक के सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे जल्द से जल्द मतदान करें.

Source: BQ Prime

Karnataka Elections 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डाला वोट

कर्नाटक के सभी 224 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है. बेंगलुरु के जया नगर में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मतदान किया.

Karnataka Elections 2023: सभी 224 सीटों के लिए मतदान शुरू

कर्नाटक के सभी 224 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है. चुनाव आयोग ने चुनाव के लिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए हैं. बड़े नेताओं में खुद मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई चुनाव लड़ रहे हैं. इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार, JDS के प्रमुख HD कुमारस्वामी मैदान में हैं.

जरूर पढ़ें
1 विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया कांग्रेस में शामिल, हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी
2 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में विदर्भ फैक्टर का पेच, कम नहीं हैं चुनौतियां!
3 कर्नाटक सरकार से विवाद सुलझाने के शांतिपूर्ण तरीके खोज रही है SBI और PNB
4 कर्नाटक सरकार ने SBI और PNB के साथ सभी ऑफिशियल ट्रांजैक्शंस पर रोक लगाई; विभागों को फंड निकालने और अकाउंट बंद करने का निर्देश