Lok Sabha Elections 2024: शाम 7 बजे तक 57.5% मतदान, पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा और महाराष्ट्र में सबसे कम
इस चरण में दो ‘हाई प्रोफाइल' सीट रायबरेली और अमेठी में भी मतदान हुआ. रायबरेली से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मैदान में रहीं.
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को 6 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान हुआ. महाराष्ट्र की 13, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की सात, बिहार की पांच, झारखंड की तीन, ओडिशा की पांच और जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की एक-एक सीट पर वोट डाले गए.
5वें चरण में शाम 7 बजे तक 57.5% वोटिंग हुई. इसमें पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 73% और महाराष्ट्र में सबसे कम 49% वोटिंग हुई.
इस चरण में दो ‘हाई प्रोफाइल' सीट रायबरेली और अमेठी में भी मतदान हुआ. रायबरेली से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मैदान में रहीं.
पांचवें चरण में प्रमुख उम्मीदवारों में कई केंद्रीय मंत्री शामिल
पांचवें चरण में प्रमुख उम्मीदवारों में कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं. जिनमें राजनाथ सिंह (लखनऊ, उत्तर प्रदेश), पीयूष गोयल (मुंबई उत्तर, महाराष्ट्र), साध्वी निरंजन ज्योति (फतेहपुर, उ.प्र) और शांतनु ठाकुर (बनगांव, पश्चिम बंगाल), LJP (रामविलास) के नेता चिराग पासवान (हाजीपुर, बिहार), शिवसेना के श्रीकांत शिंदे (कल्याण, महाराष्ट्र) और BJP के राजीव प्रताप रूडी और RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य (दोनों सारण, बिहार) शामिल हैं.
शाम 7 बजे तक 57.5% मतदान
लोकसभा चुनाव के 5वें चरण में शाम 7 बजे तक 57.5% वोटिंग हुई.
इसमें पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 73% और महाराष्ट्र में सबसे कम 49% वोटिंग हुई.
Source: ECI
ADVERTISEMENT
निर्माता एकता कपूर, अभिनेता जितेंद्र ने डाला वोट
महाराष्ट्र के नासिक में वोटिंग
Source: PTI
लद्दाख से मतदान की तस्वीर
Source: PTI
ADVERTISEMENT
गायक उदित नारायण ने किया मतदान
लद्दाख से वोटिंग की तस्वीर
Source: PTI
मुंबई में शाम 5 बजे तक 47.5% मतदान
मुंबई नॉर्थ: 46.9%
मुंबई नॉर्थ सेंट्रल: 47.3%
मुंबई नॉर्थ ईस्ट: 48.6%
मुंबई नॉर्थ वेस्ट: 49.8%
मुंबई साउथ: 44.2%
मुंबई साउथ सेंट्रल: 48.2%
ADVERTISEMENT
शाम 5 बजे तक 56.7% मतदान
लोकसभा चुनाव के 5वें चरण में शाम 5 बजे तक 56.7% वोटिंग हुई.
इसमें पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 73% और महाराष्ट्र में सबसे कम 48.7% वोटिंग हुई.
Source: ECI
जम्मू-कश्मीर के बडगाम से वोटिंग की तस्वीर
Source: PTI
मतदान करने पहुंचीं माधुरी दीक्षित
ADVERTISEMENT
बिहार के मुजफ्फरपुर से वोटिंग की तस्वीर
Source: PTI
सलमान खान मतदान के लिए पहुंचे
सोनाक्षी सिन्हा ने डाला वोट
वोट डालने पहुंचीं ऐश्वर्या राय बच्चन
सारा अली खान, अमृता सिंह ने किया मतदान
अमिताभ, जया बच्चन ने डाला वोट
नीता अंबानी ने की वोटिंग की अपील
मुकेश, नीता और आकाश अंबानी वोट डालने पहुंचे
ऋतिक रोशन ने परिवार के साथ किया मतदान
अयोध्या से वोटिंग की तस्वीर
Source: PTI
अनन्या बिड़ला ने की वोटिंग की अपील
अभिनेता प्रेम चोपड़ा, शरमन जोशी ने किया मतदान
परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे शाहरुख खान
अनन्या पांडे, चंकी पांडे ने डाला वोट
रणवीर सिंह पहुंचे मतदान करने
Source: PTI
वोट डालने के बाद बाहर आईं जान्हवी कपूर
Source: PTI
संगीतकार शंकर महादेवन ने की वोटिंग
दोपहर 3 बजे तक 47.5% मतदान
लोकसभा चुनाव के 5वें चरण में दोपहर 3 बजे तक 36.7% वोटिंग हुई.
इसमें पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 62.7% और महाराष्ट्र में सबसे कम 38.8% वोटिंग हुई.
Source: ECI
अभिनेत्री काजोल ने डाला वोट
रणबीर कपूर पहुंचे मतदान करने
वोट डालना बेहद अहम: टाइगर श्रॉफ
अभिनेता टाइगर श्रॉफ मुंबई में मतदान करने पहुंचे. उन्होंने कहा कि वोटिंग बेहद अहम है. इसलिए सभी लोगों से जाकर वोट डालने की अपील करता हूं.
जम्मू-कश्मीर के बडगाम से मतदान की तस्वीर
Source: PTI
वोट डालने के बाद बाहर आईं भूमि पेडनेकर
अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने डाला वोट
सैफ-करीना ने किया मतदान
अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री करीना कपूर खान ने मुंबई में मतदान किया
वोट डालने के बाद बाहर आए जेट एयरवेज के पूर्व चेयरमैन नरेश गोयल
पांचवें चरण में अभिनेत्री रेखा ने किया मतदान
विकास के लिए किया मतदान: कुमार मंगलम बिड़ला
रमेश बैस ने मुंबई में डाला वोट
महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने मुंबई में अपना वोट डाला. उन्होंने अपनी पत्नी के साथ अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.
Source: PTI
संजय पुगलिया ने किया मतदान
NDTV ग्रुप के एडिटर-इन-चीफ संजय पुगलिया ने मुंबई में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर उन्होंने अपने मतदान के बाद की तस्वीर डाली.
आमिर खान पहुंचे मतदान करने
बेटे अर्जुन के साथ सचिन ने किया मतदान
Source: PTI
Source: PTI
लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करें: मनोज बाजपेयी
एक्टर मनोज बाजपेयी ने पत्नी शबाना बाजपेयी के साथ मतदान किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा,
'भैया और भाभी जी ने वोट दे दिया.
आप सभी से निवेदन है कि मतदान करें और अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करें'.
Source: Instagram/bajpayee.manoj
छगन भुजबल ने परिवार के साथ डाला वोट
NCP नेता छगन भुजबल ने अपने परिवार के साथ वोट डाला. वोटिंग के बाद पूरे परिवार ने मतदान करने की तस्वीर खिंचाई.
Source: PTI
वोट करने पहुंचे लद्दाख के उपराज्यपाल BD मिश्रा
लद्दाख के उपराज्यपाल BD मिश्रा लद्दाख के लेह में वोट करने पहुंचे.
Source: PTI
बिहार के सारण से मतदान की तस्वीरें
Source: PTI
Source: PTI
मतदान में भी आगे रहे क्रिकेटर
भारतीय क्रिकेटर मतदान में भी पीछे नहीं हैं. क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव और क्रिकेटर अजिंक्या रहाणे ने मतदान किया.
Source: PTI
परिवार के साथ मिलिंद देवड़ा ने डाला वोट
शिव सेना नेता मिलिंद देवड़ा ने अपने परिवार के साथ वोटिंग की. मतदान के बाद उन्होंने अपने परिवार के साथ तस्वीरें खिंचाईं.
Source: PTI
वोट डालने आए एक्टर ईशान खट्टर
एक्टर ईशान खट्टर अपना वोट डालने मुंबई में अपने मतदान केंद्र पहुंचे.
दोपहर 1 बजे तक 37% मतदान
लोकसभा चुनाव के 5वें चरण में दोपहर 1 बजे तक 36.7% वोटिंग हुई.
इसमें लद्दाख में सबसे ज्यादा 52% और महाराष्ट्र में सबसे कम 27.8% वोटिंग हुई.
Source: ECI
वोटिंग करने पहुंचे डायरेक्ट साजिद खान
वोट करने से पहले प्रत्याशियों के बारे में सारी जानकारी रखें: ऋतिक रोशन
अभिनेता ऋतिक रोशन ने अपने परिवार के साथ मतदान किया. उन्होंने मतदान के बाद कहा कि जब आप मतदान करने जा रहे हैं तो वोट करने से पहले अपने प्रत्याशियों के बारे में सारी जानकारी रखें.
Source: PTI
नाइका CEO फाल्गुनी नायर ने किया मतदान
ब्यूटी एंड कॉस्मेटिक्स ब्रैंड नाइका की CEO फाल्गुनी नायर ने मतदान किया.
Source: NDTV Profit
112 वर्षीय कंचनबेन ने किया मतदान
112 वर्षीय कंचनबेन बादशाह ने मुंबई में मतदान किया. वोट डालने के बाद उन्होंने वोटिंग फिंगर दिखाई.
Source: PTI
बेटी खुशी कपूर के साथ वोट देने आए बोनी कपूर
फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर अपनी बेटी खुशी कपूर के साथ वोट देने पहुंचे. आज मुंबई में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान हो रहा है. इसमें मुंबई की सभी 6 सीट पर भी वोटिंग जारी है.
अयोध्या से मतदान की तस्वीरें
Source: PTI
वोट डालने के बाद अनिल कपूर ने खिंचाईं तस्वीरें
अभिनेता अनिल कपूर ने में मुंबई में मतदान किया. उन्होंने मतदान के बाद वोटिंग फिंगर के साथ अपनी तस्वीरें खिंचाईं.
Source: PTI
Source: PTI
वरुण धवन ने पिता डेविड धवन के साथ डाला वोट
मुंबई में सितारे वोट डालने निकल रहे हैं. इसी कड़ी में एक्टर वरुण धवन ने अपने पिता और डायरेक्टर डेविड धवन के साथ वोट डाला.
मुंबई में वोट डालने के बाद अभिनेता इमरान हाशमी ने अपनी वोटिंग फिंगर दिखाई. पांचवें चरण के लोकसभा चुनाव में मतदान जारी है. 5वें चरण में मुंबई की सभी सीट पर वोटिंग हो रही है.
सभी लोग वोट डालने पहुंचें: डायरेक्टर सुभाष घई
डायरेक्टर सुभाष घई ने वोट करने के बाद सभी लोगों से वोट डालने की अपील की.
मतदान करके बाहर आए अभिनेता सुनील शेट्टी
अभिनेता सुनील शेट्टी ने कहा, 'मुंबई में 50% तक मतदान रहता है तो हमारी जिम्मेदारी है कि अपना वोट डालें और अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें'.
उद्धव ठाकरे ने सपरिवार किया मतदान
शिव सेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) के सुप्रीमो उद्धव ठाकरे ने अपने परिवार के साथ वोट डाला. उद्धव के साथ पत्नी रश्मि ठाकरे और दोनों बेटे आदित्य और तेजस ठाकरे भी नजर आए.
Source: PTI
मतदान के बाद रवि शास्त्री
पूर्व क्रिकेटर और भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने मतदान किया. उन्होंने मतदान के बाद अपनी तस्वीरें खिंचाईं.
Source: NDTV Profit
लोग जरूर आएंगे और अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे: सुरेश ओबेरॉय
लेह-लद्दाख से मतदान की तस्वीरें
Source: PTI
Source: PTI
मतदान केंद्र पर दीपक पारेख
HDFC के पूर्व चेयरमैन दीपक पारेख मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे. पारेख मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए लाइन में लगे.
Source: NDTV Profit
Source: NDTV Profit
सुबह 11 बजे तक 23.7% वोटिंग
लोकसभा चुनाव के 5वें चरण में सुबह 11 बजे तक 23.7% वोटिंग हुई.
इसमें पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 32.7% और महाराष्ट्र में सबसे कम 15.9% वोटिंग हुई.
Source: ECI
पांचवे चरण की वोटिंग जारी, कॉरपोरेट से लेकर फिल्म जगत की हस्तियां वोट डालने पहुंचीं
सुनील गावस्कर ने वर्ली में डाला वोट
Source: NDTV Profit
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में डाला वोट
केंद्रीय रक्षा मंत्री और लखनऊ सीट पर BJP प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने वोट डाला. उन्होंने लखनऊ में अपना मतदान किया.
Source: PTI
रघु राम ने भाई राजीव के साथ किया मतदान
TV एक्टर रघु राम और भाई राजीव लक्ष्मण ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. दोनों भाइयों ने मुंबई में मतदान किया और उसके बाद अपनी तस्वीरें खिंचाईं.
रणदीप हूडा ने वोटिंग के बाद खिंचाईं तस्वीरें
सिरिल श्रॉफ के मतदान की तस्वीरें
सिरिल अमरचंद मंगलदास के मैनेजिंग पार्टनर सिरिल श्रॉफ और उनकी पत्नी वंदना ने 5वें चरण में वोटिंग के दौरान अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.
Source: NDTV Profit
रश्मि ठाकरे ने किया मतदान
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.
डिप्टी गवर्नर माइकल पात्रा का मतदान
RBI के डिप्टी गवर्नर माइकल पात्रा ने मुंबई में मतदान किया.
अभिनेत्री हेमा मालिनी अपनी बेटी ईशा द्योल के साथ वोट डालने आईं. उन्होंने मुंबई में अपना वोट डाला.
Source: PTI
वोट डालने के बाद CM शिंदे की पत्रकारों से बात
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि, 'ये उत्सव लोकशाही का उत्सव है. ये आपका अधिकार है. आपका एक वोट देश को बदल सकता है, राष्ट्र को प्रगति की ओर ले जा सकता है. सभी को वोट डालना चाहिए'.
Source: PTI
पोलिंग बूथ पर एक्टर धर्मेंद्र
Source: PTI
वोट करने पहुंचे MNS चीफ राज ठाकरे
राष्ट्रहित में जुटे रहें, वोट करते रहें: कैलाश खेर
वोटिंग करने के बाद गायक कैलाश खेर ने मतदाताओं से राष्ट्रहित में जुटे रहने वोट करने की अपील की.
गोविंदा ने की मतदान करने की अपील
अभिनेता और शिव सेना नेता गोविंदा ने मतदान के बाद लोगों से वोट करने की अपील की.
अजय पीरामल ने वोट डालने के बाद खिंचाई तस्वीरें
पीरामल एंटरप्राइजेज के चेयरमैन अजय पीरामल ने वोटिंग की. उन्होंने अपनी वोटिंग फिंगर दिखाकर मतदान करने की जानकारी दी.
अभिनेता शाहिद कपूर ने मतदान की सेल्फी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी सेक्शन पर पोक्ट की. उन्होंने लोगों से मतदान करने की अपील की.
Source: Instagram/shahidkapoor
एक्टर अनीता राज के मतदान की तस्वीरें
सुबह 9 बजे तक 10.3% मतदान
5वें चरण में 49 सीट पर मतदान जारी है. सुबह 9 बजे तक ओवरऑल 10.3% मतदान हुआ. इसमें सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 15.4% और सबसे कम महाराष्ट्र में 6.3% मतदान हुआ.
Source: ECI
स्मृति ईरानी अमेठी में मतदान करने पहुंचीं
अमेठी सीट से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मतदान करने पहुंचीं.
5वें चरण की हाई प्रोफाइल सीटें
दक्षिण मुंबई में अरविंद सावंत ने किया मतदान
दक्षिण मुंबई सीट से शिव सेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रत्याशी अरविंद सावंत ने मतदान किया.
लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में 49 सीट पर वोटिंग जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी 20 मई को लोगों से मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा, 'लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज 8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 49 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे. इस चरण के सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपना वोट जरूर डालें और मतदान का एक नया रिकॉर्ड बनाएं. महिला और युवा वोटरों से मेरी यह विशेष अपील है कि लोकतंत्र के इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें'.
शुभा खोटे ने वोट करने की अपील की
अभिनेत्री शुभा खोटे ने अपने मतदान का इस्तेमाल किया. वोट करने के बाद उन्होंने कहा, 'मैंने सही उम्मीदवार को चुना है. मैंने घर से वोटिंग करने की बजाय लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए बाहर आकर मतदान किया'.
बिहार में मतदान की तस्वीरें
Source: PTI
Source: PTI
अनिल अंबानी ने वोट डाला
उद्योगपति अनिल अंबानी ने अपने मतदान का इस्तेमाल किया.
जाह्नवी कपूर ने वोट डालने की अपील की
एक्टर जाह्नवी कपूर ने मतदान किया. उन्होंने लोगों से मतदान करने की अपील की.
अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने मतदान का इस्तेमाल किया. उन्होंने मुंबई में मतदान किया. भारत की नागरिकता मिलने के बाद अक्षय कुमार ने पहली बार मतदान किया. लोगों से उन्होंने मतदान करने की अपील की.
RBI गवर्नर शक्तिकांता दास ने किया मतदान का इस्तेमाल
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांता दास ने सोमवार को अपने मतदान का प्रयोग किया. उन्होंने मुंबई में अपना मतदान किया.
Source: NDTV
एन चंद्रशेखरन ने डाला वोट
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने अपने मतदान का इस्तेमाल किया. लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 49 सीटों पर वोटिंग हो रही है, जिसमें मुंबई की 6 सीट पर भी वोटिंग जारी है.
Source: NDTV
मायावती ने किया वोट
बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मतदान किया.