US फेड ने इस बार भी नहीं बदली ब्याज दर, चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने दिए इस साल 1 कटौती के संकेत

US फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) ने इस बार भी ब्याज दर (interest rates) में कोई बदलाव नहीं किया. यानी लगातार 7वीं बार पॉलिसी रेट (policy rates) 5.25% से 5.5% की रेंज में बरकरार रहेंगे. हालांकि फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल (Jerome Powell) ने संकेत दिया है कि इस साल दरों में 1 रेट कट मुमकिन है.