भारत के बॉक्स ऑफिस ने 2023 में किया 12,226 करोड़ रुपये का कलेक्शन, ऑरमैक्स मीडिया की रिपोर्ट

ऑरमैक्स मीडिया ने द ऑरमैक्स बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जारी की है.रिपोर्ट के अनुसार, भारत के 2023 बॉक्स ऑफिस ने 12,226 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड बनाया, जो 2019 के 10,948 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड को पार करते हुए, 2022 की तुलना में 15% की ग्रोथ को दर्शाता है.