18वीं लोकसभा के लिए हो रहे चुनाव में 26 अप्रैल शुक्रवार को दूसरे चरण का मतदान (Voting) पूरा हुआ. दूसरे चरण के मतदान में 13 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग हुई. त्रिपुरा में सबसे ज्यादा करीब 78.63% वोटिंग हुई. महाराष्ट्र, बिहार और उत्तर प्रदेश मे सबसे कम 54% के आसपास मतदान हुआ है.