ADVERTISEMENT

जीएसटी (GST) को लेकर यह क्या कह रहे हैं अमिताभ बच्चन, बीजेपी ने ट्वीट किया वीडियो...

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन माल एवं सेवाकर (जीएसटी) का प्रचार कर रहे हैं. उल्लेखनीय है कि देश में जीएसटी की नयी अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था एक जुलाई से लागू होनी है. केंद्रीय उत्पाद एवं सीमाशुल्क विभाग बच्चन को जीएसटी का ब्रैंड एंबेसडर बनाया है.
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी06:58 PM IST, 22 Jun 2017NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन माल एवं सेवाकर (जीएसटी) का प्रचार कर रहे हैं. उल्लेखनीय है कि देश में जीएसटी की नयी अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था एक जुलाई से लागू होनी है. केंद्रीय उत्पाद एवं सीमाशुल्क विभाग ने अमिताभ बच्चन को जीएसटी का ब्रैंड एंबेसडर बनाया है.

पिछले दिनों उनके साथ 40 सेकेंड की एक विज्ञापन फिल्म भी विभाग ने ट्वीट की थी. (इस विज्ञापन फिल्म को देखने के लिए यहां क्लिक करें). अब एक अन्य वीडियो बीजेपी ने ट्वीट किया है जिसमें अमिताभ बच्चन जीएसटी की एबीसीडी समझाते दिख रहे हैं.


हाल ही में कांग्रेस की मुंबई इकाई ने अभिनेता अमिताभ बच्चन से आगामी एक जुलाई से लागू होने वाले वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ब्रैंड एंबेसडर के तौर पर काम करने से बचने के लिए कहा था. मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली, दोनों जानते हैं कि सरकार तैयार नहीं है और न ही जीएसटी को लागू करने के लिए बुनियादी संसाधन हैं, तब क्यों वे अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज का इस्तेमाल कर रहे हैं. निरुपम ने कहा कि वह सुपरस्टार को बहुत सम्मान देते हैं और इस वजह से सरकार द्वारा जीएसटी के लिए इस्तेमाल किए जाने पर उन्हें सावधान करना चाहते हैं.

NDTV Profit हिंदी
लेखकNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT