ADVERTISEMENT

गोल्डमैन के बाद नोमुरा को भी दिखी 'मोदी लहर'

गोल्डमैन साक्श के बाद अब एक और विदेशी ब्रोकरेज कंपनी नोमुरा को भारत में मोदी लहर दिखाई दी है। ब्रोकरेज कंपनी ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा की सरकार बनने की उम्मीद जताई है।
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी10:06 AM IST, 28 Nov 2013NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

गोल्डमैन सैक्स और सीएलएसए के बाद अब एक और विदेशी ब्रोकरेज कंपनी नोमुरा को भारत में मोदी लहर दिखाई दी है। ब्रोकरेज कंपनी ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा की सरकार बनने की उम्मीद जताई है।

जापानी ब्रोकरेज कंपनी में राजनीतिक विश्लेषक एलेस्टेयर न्यूटन ने एक नोट में कहा, नोमुरा को उम्मीद है कि 2014 के चुनावों के बाद केंद्र में अगली सरकार भाजपा की अगुवाई वाली गठबंधन की होगी।

हालांकि, न्यूटन ने अपने बयान को थोड़ा हल्का करते हुए यह भी कहा कि भाजपा या कांग्रेस किसी की अगुवाई में सरकार बने, एक स्थिर सरकार ही विकास गतिविधियों को आगे बढ़ा सकती है। नोमुरा इंडिया की प्रमुख अर्थशास्त्री सोनल वर्मा ने कहा, राजनीतिक स्थिरता स्थापित होने के साथ ही हमारा मानना है कि मंत्रिमंडल की निवेश समिति द्वारा पूर्व में मंजूर की गई निवेश परियोजनाओं को क्रियान्वित किया जा सकता है।

इससे मौजूदा निवेश परियोजनाओं का रास्ता साफ होगा। नोमुरा दूसरी बहुराष्ट्रीय ब्रोकरेज कंपनी है, जिसने इस तरह का राजनीतिक बयान जारी किया है। इससे पहले गोल्डमैन सैक्स ने देश में शीर्ष राजनीतिक पद के लिए मोदी की उम्मीदवारी का समर्थन किया था। गोल्डमैन ने यह भी कहा कि बाजार में हाल की तेजी की वजह मोदी प्रभाव है और उसने दिसंबर, 2013 तक सेंसेक्स 23,000 तक पहुंचने का अनुमान जताया था।

नोमुरा की सोनल ने कहा कि दीर्घकालीन निवेश का निर्णय करने वाली कंपनियों के लिए राजनीतिक स्थिरता तथा नीति की विश्वसनीयता जरूरी है। इससे पहले गोल्डमैन के मोदी को लेकर जारी वक्तव्य पर अनेक केंद्रीय मंत्रियों की तीखी आलोचना झेलनी पड़ी थी। वरिष्ठ मंत्रियों ने एजेंसी से कहा कि वह अपने काम पर ध्यान दें और देश के राजनीतिक मुद्दों से दूर रहें। सोनल वर्मा ने यह भी कहा कि तीसरे मोर्चे की सरकार या खंडित जनादेश से सुधार की गति धीमी पड़ सकती है और आर्थिक वृद्धि तेज होने की संभावना कम होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि मुद्रास्फीति दबाव को देखते हुए रिजर्व बैंक 2014 की पहली छमाही में नीतिगत ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत वृद्धि कर सकता है। नोमुरा का मानना है कि आर्थिक वृद्धि नीचे जा रही है, साथ ही राजनीतिक अनिश्चितता के बीच पूंजी चक्र कमजोर होने से मांग कमजोर बनी हुई है। इससे आय वृद्धि घट रही है और ब्याज दरें बढ़ रही हैं।

NDTV Profit हिंदी
लेखकNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT