ADVERTISEMENT

मारुति ने तत्काल प्रभाव से बढ़ाई गाड़ियों की कीमतें

कंपनी ने सभी मॉडल्स की कीमतें 0.45% तक बढ़ाई हैं. कीमतों में ये बढ़ोतरी 16 जनवरी, 2024 से लागू होगी.
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit डेस्क
NDTV Profit हिंदी02:18 PM IST, 16 Jan 2024NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki) ने मंगलवार को कहा कि उसने अपने सभी मॉडलों के दाम तत्काल प्रभाव से बढ़ा दिए हैं. कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि सभी मॉडलों की कीमतें 0.45% तक बढ़ाई हैं.

कंपनी ने इससे पहले पिछले साल 1 अप्रैल को अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाई थी.

मारुति सुजुकी भारत में आल्टो (Alto) से लेकर इनविक्टो (Invicto) तक कई सारी रेंज की गाड़ियां बनाती और बेचती है. जिनकी कीमत ₹3.54 से लेकर 28.42 लाख (ex-showroom) तक होती हैं.

दिसंबर 2023 में, मारुति ने कुल 1,37,551 गाड़ियों की बिक्री की, जो दिसंबर 2022 के दौरान बेची गई 139,347 यूनिट्स से 1.28% कम है. इसमें भी घरेलू बिक्री सिर्फ 106,492 यूनिट्स की थी.

ऐसा पहली बार हुआ है जब कंपनी ने 2023 में 20 लाख यूनिट्स का माइलस्टोन हासिल किया है. जिसमें 269,046 गाड़ियों का एक्सपोर्ट भी शामिल है.

कंपनी गुजरात में करेगी निवेश

पिछले हफ्ते, मारुति सुजुकी ने गुजरात में एक ऑटोमोबाइल प्लांट शुरू करने के लिए लगभग 32,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की थी. इस नए प्लांट में हर साल लगभग 10 लाख गाड़ियों का उत्पादन होगा. ये प्लांट वित्त वर्ष 2028-29 तक शुरू होने की उम्मीद है. इसके साथ ही कंपनी इलेक्ट्रिक वाहनों का उत्पादन बढ़ाने के लिए 3,200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी.

मारुति सुजुकी के शेयरों में तेजी

वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा के बाद मारुति सुजुकी के शेयर में तेजी आई. दोपहर 12:25 बजे, मारुति सुजुकी के शेयर BSE पर 1.32% बढ़कर 10,219.20 रुपये पर कारोबार कर रहे थे.

NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT