ADVERTISEMENT

बाजार में कोहराम, सेंसेक्स ने लगाया 769 अंक का गोता

प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 769.41 अंकों की गिरावट के साथ 18,598.18 पर और निफ्टी 234.45 अंकों की गिरावट के साथ 5,507.85 पर बंद हुए।
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी07:24 PM IST, 16 Aug 2013NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

देश की मुद्रा रुपये में गिरावट के बीच शुक्रवार को देश के शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 769.41 अंकों की गिरावट के साथ 18,598.18 पर और निफ्टी 234.45 अंकों की गिरावट के साथ 5,507.85 पर बंद हुए। रुपये ने शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले 62.03 का नया ऐतिहासिक निचला स्तर छू लिया।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 70.48 अंकों की गिरावट के साथ 19,297.11 पर खुला और 769.41 अंकों या 3.97 फीसदी गिरावट के साथ 18,598.18 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 19,310.95 के ऊपरी और 18,559.65 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ एक शेयर हीरो मोटोकॉर्प (2.40 फीसदी) में तेजी रही। गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे भेल (10.70 फीसदी), स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (6.65 फीसदी), गेल (6.49 फीसदी), ओएनजीसी (6.06 फीसदी) और टाटा पावर (5.91 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 36.85 अंकों की गिरावट के साथ 5,705.45 पर खुला और 234.45 अंकों या 4.08 फीसदी गिरावट के साथ 5,507.85 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 5,716.60 के ऊपरी और 5,496.05 के निचले स्तर को छुआ।

अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपये ने डॉलर के मुकाबले शुक्रवार को 62.03 का नया ऐतिहासिक निचला स्तर छू लिया। इससे पिछला निचला ऐतिहासिक स्तर छह अगस्त को 61.80 का था। यह बुधवार को 61.43 पर बंद हुआ था। अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गुरुवार को बंद था।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 151.74 अंकों की गिरावट के साथ 5,439.05 पर और स्मॉलकैप 116.05 अंकों की गिरावट के साथ 5,269.44 पर बंद हुआ।

बीएसई के सभी 13 सेक्टरों में गिरावट रही। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (8.38 फीसदी), रियल्टी (6.07 फीसदी), धातु (5.56 फीसदी), बैंकिंग (5.55 फीसदी) और पूंजीगत वस्ततु (4.98 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 729 शेयरों में तेजी और 1583 में गिरावट रही, जबकि 138 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।

NDTV Profit हिंदी
लेखकNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT