ADVERTISEMENT

दिल्ली सरकार ने बढ़ाया ऑटो-टैक्सी का किराया, जानें कितना चुकाना होगा भाड़ा

दिल्ली सरकार ने दिल्ली वालों के लिए ऑटो और टैक्सी के किराए में वृद्धि कर दिया है. इससे ऑटो और टैक्सी का प्रयोग करने वालों की जेबों पर सीधा असर पड़ेगा. नोटिफिकेशन के हिसाब से ऑटो का मीटर पहले डेढ़ किलोमीटर के बाद 25 के बजाय 30 रुपए पर डाउन होगा और उसके बाद प्रति किमी 9.5 रुपये के बजाय 11 रुपया किराया लगेगा.
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी04:46 PM IST, 11 Jan 2023NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

दिल्ली सरकार ने दिल्ली वालों के लिए ऑटो और टैक्सी के किराए में वृद्धि कर दिया है. इससे ऑटो और टैक्सी का प्रयोग करने वालों की जेबों पर सीधा असर पड़ेगा. नए किराए तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं. नोटिफिकेशन के हिसाब से ऑटो का मीटर पहले डेढ़ किलोमीटर के बाद 25 के बजाय 30 रुपए पर डाउन होगा और उसके बाद प्रति किमी 9.5 रुपये के बजाय 11 रुपया किराया लगेगा.

न्यूनतम 40 रुपये किराये के बाद नॉन एसी टैक्सियों के लिए यात्रियों को अब प्रति किलोमीटर 17 रुपये देने होंगे. पहले यह शुल्क 14 रुपये प्रति किलोमीटर था. जबकि एसी टैक्सी का किराया 16 रुपये प्रति किमी से बढ़ाकर 20 रुपये प्रति किमी किया गया है.

CNG के लगातार बढ़ते दामों को देखते हुए ऑटो व टैक्सी चालकों के अनुरोध पर दिल्ली सरकार द्वारा किराया संशोधन के लिए गठित कमिटी की रिपोर्ट पर किराये में बदलाव किया गया था.

दिल्ली के परिवहम मंत्री कैलाश गहलोत ने ट्वीट कर फैसले की जानकारी देते हुए कहा है कि CNG के लगातार बढ़ते दामों को देखते हुए ऑटो व टैक्सी चालकों के अनुरोध पर दिल्ली सरकार द्वारा किराया संशोधन के लिए गठित कमिटी के अनुमोदन को लागू करते हुए आज से दिल्ली में संशोधित टैक्सी और ऑटो किराया नोटिफ़ाई कर दिया गया है. इससे ऑटो और टैक्सी चालकों को राहत मिलेगी.

NDTV Profit हिंदी
लेखकNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT