ADVERTISEMENT

भारत 2030 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा : अध्ययन

विश्व की उदीयमान बाजारों की वृद्धि दर विकसित अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में अधिक रहने वाली है और 2030 तक अमेरिका व चीन के बाद भारत की विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की संभावना है। यह बात एक रिपोर्ट में कही गई है।
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी11:46 PM IST, 24 Jun 2015NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

विश्व की उदीयमान बाजारों की वृद्धि दर विकसित अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में अधिक रहने वाली है और 2030 तक अमेरिका व चीन के बाद भारत की विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की संभावना है। यह बात एक रिपोर्ट में कही गई है।
 
शोध संस्थान इकनॉमिस्ट इंटेलीजेंस यूनिट (ईआईयू) की इस रिपोर्ट के अनुसार, उदीयमान बाजारों की वृद्धि दर विकसित अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में ऊंची रहने की संभावना है और ऐसे में चीन व भारत जैसे विकासशील देश अमेरिका, जापान व पश्चिमी यूरोप जैसी मौजूदा आर्थिक ताकतों से भी आगे निकल सकते हैं।
 
रिपोर्ट के मुताबिक, 2030 तक दुनिया की तीन शीर्ष अर्थव्यवस्थाएं अमेरिका, चीन व भारत होंगी।
 
ईआईयू के अनुसार, नाम के लिए चीन का जीडीपी डॉलर के हिसाब से 2026 तक अमेरिका को पछाड़ सकता है और 2050 तक दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना रह सकता है। भारत 2050 तक औसतन करीब 5 प्रतिशत की वास्तविक वृद्धि के साथ 2050 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हो सकता है।
 
उस समय तक इंडोनेशिया और मैक्सिको विश्व की 10 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में गिने जाएंगे और इनकी अर्थव्यवस्था इटली और रूस से बड़ी होगी। 2050 तक 10 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में इंडोनेशिया (चौथे), जापान (पांचवें), जर्मनी (छठे), ब्राजील (सांतवें), मैक्सिको (आठवें), ब्रिटेन (नौंवे) और फ्रांस (दसवें) स्थान पर रह सकता है।

NDTV Profit हिंदी
लेखकNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT