ADVERTISEMENT

भारतीय मूल के अमेरिकी अर्थशास्त्री को मिला ‘बेबी नोबेल’

हार्वर्ड विश्वविद्यालय के भारतीय मूल के अर्थशास्त्री राज चेट्टी को प्रतिष्ठित जॉन बेट्स क्लार्क मेडल मिला है। इसे ‘बेबी नोबेल’ के नाम से भी जाना जाता है। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में चेट्टी का नाम लिया था।
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी01:31 PM IST, 16 Apr 2013NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

हार्वर्ड विश्वविद्यालय के भारतीय मूल के अर्थशास्त्री राज चेट्टी को प्रतिष्ठित जॉन बेट्स क्लार्क मेडल मिला है। इसे ‘बेबी नोबेल’ के नाम से भी जाना जाता है। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में चेट्टी का नाम लिया था।

दिल्ली में जन्मे चेट्टी हार्वर्ड विश्वविद्यालय में 2009 से अर्थशास्त्र विभाग में प्रोफेसर हैं। जॉन बेट्स क्लार्क मेडल 40 साल से कम उम्र के अमेरिकी अर्थशास्त्री को आर्थिक विचार और ज्ञान में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाता है।

यह मेडल अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दिए जाने वाले सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से है जो शायद आर्थिक विज्ञान के क्षेत्र में दिए जाने वाले नोबेल के बाद दूसरे नंबर पर है।

इस पुरस्कार को पाने वाले 33 वर्षीय चेट्टी भारतीय मूल के पहले व्यक्ति हैं।

अमेरिकन इकनामिक एसोसिएशन हानर्स एंड अवार्ड्स कमिटी ने कहा ‘राज चेट्टी प्रभावशाली युवा अर्थशास्त्री हैं जो कर नीति, सामाजिक बीमा और शिक्षा नीति पर काम कर रहे हैं।’

NDTV Profit हिंदी
लेखकNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT