ADVERTISEMENT

121 करोड़ हुए हम, महिलाओं की संख्या में भी सुधार

इस जनगणना के मुताबिक, लिंग अनुपात में हरियाणा सबसे पिछड़ा राज्य है। जहां एक हजार पुरुषों पर सिर्फ 879 महिलाएं हैं। जम्मू−कश्मीर और पंजाब में भी स्थिति अच्छी नहीं है।
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी10:35 AM IST, 01 May 2013NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

भारतीयों की संख्या 121 करोड़ पार कर चुकी है। 2011 की जनगणना के मुताबिक, भारत की आबादी 121 करोड़ पहुंच गई है। गृह मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, मार्च 2011 में भारत की जनसंख्या 121 करोड़ 7 लाख 26 हजार 932 है। पिछले दशक में देश की आबादी में 17.7 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो तकरीबन 10 करोड़ 82 लाख है। हालांकि बढ़ती जनसंख्या के बीच राहत की बात यह रही है कि पिछले दशक में भारत में महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले अधिक बढ़ी है। 18.3 फीसदी बढ़ी है, जबकि पुरुषों की आबादी 17.1 फीसदी बढ़ी है।

इस जनगणना के मुताबिक, लिंग अनुपात में हरियाणा सबसे पिछड़ा राज्य है। जहां एक हजार पुरुषों पर सिर्फ 879 महिलाएं हैं। जम्मू−कश्मीर और पंजाब में भी स्थिति अच्छी नहीं है। जम्मू-कश्मीर में एक हजार पुरुषों के मुकाबले 899 महिलाएं हैं तो पंजाब में यह आंकड़ा 895 है।

यूपी और बिहार में एक हजार पुरुषों के मुकाबले 912 और 918 महिलाएं हैं। इस लिस्ट में सबसे अच्छा रिकॉर्ड केरल का है, जहां एक हजार पुरुषों के मुकाबले 1084 महिलाएं हैं।

इस जनगणना में देश में एक हजार पुरुषों के मुकाबले 943 महिलाएं हैं, जो कि पिछली जनगणना से 10 अधिक हैं। पिछली जनगणना में एक हजार के मुकाबले 933 महिलाएं थीं।

NDTV Profit हिंदी
लेखकNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT