ADVERTISEMENT

RBI गवर्नर रघुराम राजन से टकराव की खबरें बेबुनियाद, ध्यान न दें : अरुण जेटली

वित्तमंत्री अरुण जेटली ने आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन से किसी तरह के टकराव की खबरों को बेबुनियाद बताया है।
NDTV Profit हिंदीNDTVIndia
NDTV Profit हिंदी01:36 PM IST, 16 May 2016NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

वित्तमंत्री अरुण जेटली ने आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन से किसी तरह के टकराव की खबरों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि वित्त मंत्रालय और आरबीआई दो संस्थाएं हैं और उनके बीच आपसी तालमेल है और दोनों एक-दूसरे का सम्मान करती हैं। जहां तक वित्त मंत्रालय और आरबीआई का सवाल है, उनके बीच सांस्थानिक संबंध हैं।

मीडिया में जो चल रहा है उसे महत्व नहीं देना चाहिए
जेटली ने कहा कि यह एक परिपक्व संबंध है और हम सर्वोच्च स्तर पर बात करते हैं, एक-दूसरे को समझते हैं। इस संबंध को लेकर मीडिया में जो कुछ चल रहा है, उसे बहुत महत्व नहीं देना चाहिए।

जीएसटी को कांग्रेस को आगे बढ़ाना चाहिए
अरुण जेटली ने कहा कि जीएसटी पर कांग्रेस के साथ बातचीत जारी रखने की बात भी कही। कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक दल जीएसटी के हक में हैं। कायदे से कांग्रेस को इसे आगे बढ़ाना चाहिए। आखिर मूल विचार उन्हीं का था। सब इसके साथ हैं, बस छोटे-छोटे मतभेद हैं, जिन पर बात हो सकती है। क्षेत्रीय दलों का इसमें हित है। मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस इसके खिलाफ जा सकती है।

NDTV Profit हिंदी
लेखकNDTVIndia
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT