ADVERTISEMENT

बीएसईएस ने सरकार से धन मांगा, कहा कुछ इलाकों में हो सकती है भारी बिजली कटौती

रिलायंस इंफ्रा से जुड़ी बिजली वितरण कंपनी बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड ने दिल्ली सरकार को सूचित किया है कि शनिवार से मध्य और पूर्वी दिल्ली के इलाकों में आठ से 10 घंटे की बिजली कटौती हो सकती है क्योंकि कंपनी के पास बिजली खरीदने के लिए पर्याप्त मात्रा में धन नहीं है।
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी11:13 PM IST, 30 Jan 2014NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

रिलायंस इंफ्रा से जुड़ी बिजली वितरण कंपनी बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड ने दिल्ली सरकार को सूचित किया है कि शनिवार से मध्य और पूर्वी दिल्ली के इलाकों में आठ से 10 घंटे की बिजली कटौती हो सकती है क्योंकि कंपनी के पास बिजली खरीदने के लिए पर्याप्त मात्रा में धन नहीं है।

दिल्ली के विद्युत सचिव पुनीत गोयल को लिखे गए पत्र में बीएसईएस ने सरकार से तुरंत वित्तीय सहायता की मांग की है ताकि वह इस 'मुश्किल' से निकल सके। कंपनी का कहना है कि उसके पास एनटीपीसी और एनएचपीसी सहित अन्य सरकारी उत्पादकों को देने के लिए धन नहीं है।

कंपनी का कहना है कि बैंकों ने 'नई फंडिंग वापस ले ली है' और इसकी वजह से उसके लिए शहर के लिए बिजली जुटाना मुश्किल हो गया है।

NDTV Profit हिंदी
लेखकNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT