ADVERTISEMENT

अगर आप सोना (Gold) देकर लोन लेने की सोच रहे हैं, तो आरबीआई (RBI) की यह घोषणा आपके काम की

अगर आप सोना (Gold) देकर लोन लेते थे, तो यह खबर आपके काम की है. गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (एनबीएफसी) सोने पर अब 25,000 रुपये से अधिक का चेक से ही दे सकेंगी. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने यह घोषणा की.
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी11:45 AM IST, 10 Mar 2017NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

अगर आप सोना (Gold) देकर लोन लेते थे, तो यह खबर आपके काम की है. गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (एनबीएफसी) सोने पर अब 25,000 रुपये से अधिक का लोन चेक से ही दे सकेंगी. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने यह घोषणा की.

एनबीएफसी के लिए इससे पहले प्रावधान यह था कि वे सोने पर एक लाख रुपये या अधिक का कर्ज सिर्फ चेक के जरिये दे सकती हैं. रिजर्व बैंक ने आयकर कानून के प्रावधानों के तहत इस राशि को पूर्व के एक लाख रुपये से घटाकर 25,000 रुपये कर दिया है. केंद्रीय बैंक ने नकद में कर्ज राशि के प्रावधानों में संशोधन किया है.

यह इस दृष्टि से खासा महत्वपूर्ण हो जाता है कि सरकार कम नकदी वाली अर्थव्यवस्था और डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहन देने पर काम कर रही है.

(न्यूज एजेंसी भाषा से इनपुट)

NDTV Profit हिंदी
लेखकNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT