ADVERTISEMENT

फ्लिपकार्ट की 11 और वालमार्ट से जुड़ी 6 बड़ी बातें जो आज जानना जरूरी है

घरेलू ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट में 16 अरब डॉलर में 77 प्रतिशत हिस्सेदारी अमेरिकी खुदरा कंपनी वालमार्ट ने खरीदने की घोषणा की है. दोनों से कंपनियों से जुड़ी कुछ मुख्य बातें निम्नलिखित हैं.
NDTV Profit हिंदीBhasha
NDTV Profit हिंदी10:02 AM IST, 10 May 2018NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

घरेलू ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट में 16 अरब डॉलर में 77 प्रतिशत हिस्सेदारी अमेरिकी खुदरा कंपनी वालमार्ट ने खरीदने की घोषणा की है. दोनों से कंपनियों से जुड़ी कुछ मुख्य बातें निम्नलिखित हैं.

FlipKart के बारे में 11 बातें -

  1. सचिन बंसल और बिन्नी बंसल ने 2007 में बेंगलुरू में फ्लिपकार्ट की स्थापना की. दोनों 2005 में आईआईटी दिल्ली में मिले थे और अमेजन में साथ काम किया था. फ्लिपकार्ट ने ऑनलाइन किताबें बेचने से कारोबार शुरू किया था. 
  2. फ्लिपकार्ट ने पहली किताब जॉन वुड्स की ‘लीविंग माइक्रोसॉफ्ट टू चेंज दी वर्ल्ड’ बेची थी. कारोबार के पहले साल इसने महज 20 बिक्रियां की थी.
  3. फ्लिपकार्ट ने पहला पूर्णकालिक कर्मचारी अंबर इय्यप्पा को नियुक्त किया.
  4. एस्सल पार्टनर्स ने अक्तूबर 2009 में 10 लाख डॉलर निवेश कर निदेशक मंडल से जुड़ी. कुछ ही समय बाद टाइगर ग्लोबल ने 100 लाख डॉलर निवेश किया. फ्लिपकार्ट ने टेनसेंट, ईबे और माइक्रोसॉफ्ट से 1.4 अरब डॉलर की पूंजी जुटायी. सॉफ्टबैंक ने पिछले साल 2.5 अरब डॉलर निवेश किया. 
  5. फ्लिपकार्ट 2011 में सिंगापुर में पंजीकृत हुई.
  6. फ्लिपकार्ट ने 2010 में देश में ‘ कैश ऑन डिलीवरी की शुरुआत की.
  7. फ्लिपकार्ट ने वीरीड, लेट्सबाय, एफएक्स मार्ट, मिंत्रा और फोनपे का अधिग्रहण किया. उसने जीवेस और एनजीपे की बहुलांश हिस्सेदारी खरीदी. 
  8. कंपनी ने 2017 में एक करोड़ पंजीकृत ग्राहकों का स्तर हासिल किया. अभी कंपनी के पास एक लाख से अधिक पंजीकृत विक्रेता और 21 भंडारगृह हैं.
  9. कंपनी के प्रबंधन में बदलाव हुआ. टाइगर ग्लोबल के पूर्व कार्यकारी कल्याण कृष्णमूर्ति फ्लिपकार्ट के सीईओ बने. बिन्नी बंसल को समूह का सीईओ बनाया गया तथा सचिन बंसल चेयरमैन बने रहे. 
  10. फ्लिपकार्ट ने स्नैपडील को खरीदने की पेशकश की. हालांकि स्नैपडील के मना करने से सौदा पूरा नहीं हुआ. 
  11. फ्लिपकार्ट ने वालमार्ट सौदे से पहले निवेशकों से 35 करोड़ डॉलर के शेयरों की पुनर्खरीद की.
वालमार्ट इंडिया  के बारे में 6 खास बातें : 
  1. वालमार्ट ने 2007 में भारती इंटरप्राइजेज के साथ संयुक्त उपक्रम बनाकर घरेलू बाजार में प्रवेश किया. उसने मई 2009 में अमृतसर में पहला स्टोर खोला. 
  2. वालमार्ट इंडिया 2014 में वालमार्ट इंक की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई बनी. 
  3. वालमार्ट इंडिया के देश के नौ राज्यों में बेस्ट प्राइस नाम से 21 ओम्नी स्टोर हैं. 
  4. कंपनी ने कहा कि उसके सदस्यों की संख्या देश में 10 लाख को पार कर गयी है. 
  5. कंपनी ने मुंबई में पहला फुलफिलमेंट स्टोर शुरू किया. 
  6. कैश एंड कैरी कारोबार के अलावा वालमार्ट ने ग्लोबल सोर्सिंग सेंटर और नवंबर 2011 में वालमार्ट लैब्स की शुरुआत की.
NDTV Profit हिंदी
लेखकBhasha
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT