जय कॉर्प (Jai Corp.) के शेयरों में गुरुवार को करीब 20% की गिरावट देखने को मिली है. इसके पीछे वजह है कि कंपनी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) को 2,200 करोड़ रुपये के वैल्युएशन में 5,286 एकड़ से ज्यादा की औद्योगिक जमीन को बेचा है.
अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड, जिसमें जय कॉर्प की 32% हिस्सेदारी है, ने कैपिटल में कटौती को मंजूरी देने के लिए शेयरधारकों की जनरल मीटिंग को मंजूरी दी.
अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर होल्डिंग्स की यूनिट ने नवी मुंबई IIA प्राइवेट में 1,628.03 करोड़ रुपये में अपनी 74% हिस्सेदारी बेची. इसे रिलायंस इंडस्ट्रीज को 2,200 करोड़ रुपये की वैल्यू में बेचा गया है.
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने बयान में कहा कि ये कोई रिलेटेड पार्टी से जुड़ा ट्रांजैक्शन नहीं है. कंपनी के किसी भी प्रोमोटर, प्रोमोटर ग्रुप या ग्रुप की कंपनियों को इस ट्रांजैक्शन में कोई रूचि नहीं है. अधिग्रहण के बाद नवी मुंबई IIA, मुंकेश अंबानी के स्वामित्व वाले समूह की 74% सब्सिडियरी बन गई थी.
नवी मुंबई IIA की शुरुआत 15 जून 2004 को की गई थी. कंपनी महाराष्ट्र में इंटिग्रेटेड इंडस्ट्रीयल एरिया के विकास में शामिल है. FY18 में कंपनी को महाराष्ट्र सरकार ने SEZ से इंटिग्रेटेड इंडस्ट्रीयल एरिया (IIA) में बदलने की मंजूरी मिली.
जय कॉर्प का शेयर NSE आज 19.9% तक की गिरावट के साथ 248.4 रुपये पर बंद हुआ.
शेयर में पिछले 12 महीनों के दौरान करीब 38% की गिरावट आई है. दिन में अब तक कुल ट्रेडेड वॉल्यूम इसके 30 दिन के एवरेज का 21 गुना है. रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स 24 है, जो दिखाता है कि शेयर ओवरसोल्ड है.