ADVERTISEMENT

महाराष्ट्र : दाल पर बवाल! गरीबी रेखा से नीचे वालों को 120 रुपए प्रति किलोग्राम

महाराष्ट्र में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों के लिए तुअर दाल अधिकतम 120 रुपए प्रति किलो तक ही बिकेगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने इस बाबत कहा है कि अभी से किसानों का खरीद भाव तय करने से उनका ही नुकसान होगा।
NDTV Profit हिंदीReported by Anurag Dwary, Edited by Suryakant Pathak
NDTV Profit हिंदी01:33 PM IST, 18 Jul 2016NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

महाराष्ट्र में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों के लिए तुअर दाल अधिकतम 120 रुपए प्रति किलो तक ही बिकेगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने इस बाबत कहा है कि अभी से किसानों का खरीद भाव तय करने से उनका ही नुकसान होगा। हालांकि थोक मंडी में कारोबारियों का कहना है कि त्योहारों के मौसम में मूंग को छोड़कर सारी दालों की कीमतें भागेंगी।

गरीबों को दाल 120 रुपए से अधिक के भाव पर नहीं
महाराष्ट्र में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों के लिए तुअर दाल 120 रुपए प्रति किलो से ज्यादा पर नहीं बिकेगी। तकरीबन 70 लाख बीपीएल कार्ड धारकों तक इसका फायदा पहुंचाने की योजना है। राज्य के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस इस मांग को लेकर दिल्ली का भी चक्कर काट आए हैं। पिछले साल राज्य में 51 लाख हैक्टेयर में दलहन की बुआई हुई थी, इस बार 71 लाख हैक्टेयर में, फिर भी सरकार दालों के लिए न्यूनतम मूल्य अभी तय करने के मूड में नहीं है। सरकार का कहना है कि इससे किसानों का ही नुकसान होगा।

किसानों के पास फसल हो, तब उसकी कीमत तय नहीं करते
मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि "जो कीमत हमने तय की है, रेट कंट्रोल प्रणाली के तहत वह अधिकतम है। यानी इससे ज्यादा पर दाल नहीं बेची जा सकती है। आपको पता है इस बार 125 फीसदी तक अधिक बुआई हुई है। जब किसानों के पास फसल होती है तब उसकी कीमत तय नहीं करते हैं, क्योंकि इससे उनको नुकसान होता है।"

बारिश से नुकसान की आशंका  
वैसे बाकी लोगों के लिए राहत बड़ी नहीं है। कारोबारी कह रहे हैं राज्य में हो रही भारी बरसात से नाजुक दाल की फसल खराब होने का अंदेशा है। ऐसे में मूंग को छोड़कर गणेशोत्सव के वक्त सारी दालें महंगी होंगी। दाल की कीमतें वैसे ही आसमान पर हैं।

तुअर दाल का भाव 220 रुपए हुआ
दो हफ्ते पहले 200 रुपए किलो बिकने वाली तुअर का भाव 220 पर पहुंच गया है। मूंग 90 के भाव से आगे जाकर 100-110 पर है। चना 130 से 160-200 रुपए किलो तक बिक रहा है। गांवों में 32 रुपए प्रति दिन और शहर में 47 रुपए प्रति दिन कमाने वालों के लिए महाराष्ट्र सरकार दाल की कीमतें 120 रुपए किलो से ज्यादा नहीं होने देगी, लेकिन बाकी बचे करोड़ों की आबादी के लिए उसने कुछ ठोस नहीं सोचा है, जिसे शायद त्योहारों के मौसम में भी बिना दाल के रोटी खाकर प्रभु के गुण गाना होगा।

NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT