ADVERTISEMENT

न्यूज़ क्विज़ : पूर्व वित्तमंत्री, वरिष्ठ BJP नेता यशवंत सिन्हा को कितना जानते हैं आप...?

हम आपसे पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा के बारे में पांच सवाल करने जा रहे हैं, जिनके जवाब देकर आप जान पाएंगे कि आप उन्हें कितना जानते हैं...
NDTV Profit हिंदीVivek Rastogi
NDTV Profit हिंदी12:16 PM IST, 27 Sep 2017NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

देश की जीडीपी में आई गिरावट को लेकर केंद्र में सत्तासीन BJP में ही अलग-अलग सुर सुनाई देने लगे हैं, और अब पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में से एक तथा भारत के वित्तमंत्री रह चुके यशवंत सिन्हा ने भी गिरती अर्थव्यवस्था के लिए मौजूदा वित्तमंत्री अरुण जेटली पर वार किया है...

एक समाचारपत्र को दिए इंटरव्यू में यशवंत सिन्हा ने कहा कि जीडीपी में गिरावट की आग में नोटबंदी ने घी का काम किया, और उसे कमज़ोर करने में अहम भूमिका निभाई... बेहद काबिल राजनेताओं में शुमार किए जाने वाले यशवंत सिन्हा ने देश की 'बिगड़ती' हालत को लेकर कहा कि आज के समय में न नौकरियां मिल पा रही है, न विकास की गति बढ़ रही है, और इसी का सीधा असर निवेश और जीडीपी पर पड़ा...

VIDEO: यशवंत सिन्हा ने अरुण जेटली के कामकाज के तरीकों पर सवाल उठाए



खैर, BJP में बगावती सुर सामने आने का यह पहला मौका नहीं है, और यशवंत सिन्हा से पहले भी कई वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों और योजनाओं की आलोचना कर चुके हैं, लेकिन यशवंत सिन्हा देश के वित्तमंत्री रह चुके हैं, सो, उनके इस बयान का खासा महत्व है...

आज हम आपको यशवंत सिन्हा के बारे में कुछ ऐसी जानकारी देना चाहते हैं, जो संभवतः आप पहले से नहीं जानते, सो, हम आपसे पांच सवाल करने जा रहे हैं, जिनके जवाब देकर आप जान पाएंगे कि आप उन्हें कितना जानते हैं...
 

NDTV Profit हिंदी
लेखकVivek Rastogi
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT