ADVERTISEMENT

आलिया भट्ट की कंपनी को खरीद सकती है रिलायंस रिटेल, ₹300 करोड़ में मुमकिन है डील

कंपनी, अपने सारे प्रोडक्ट्स ऑनलाइन ही बेचती है. बच्चों और टीनएजर्स के लिए कपड़ों के अलावा कंपनी मैटरनिटी वियर भी बनाती है.
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit डेस्क
NDTV Profit हिंदी08:46 PM IST, 17 Jul 2023NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की कंपनी Ed-e Mamma को बहुत जल्द, रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) की रिलायंस ब्रैंड्स खरीद सकती है.

बच्चों के कपड़ों (kid's wear) के मामले में एड-ए-ममा चर्चित नाम है. PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, संभावित डील को लेकर रिलायंस ब्रैंड्स और किड्सवियर रिटेलर एड-ए-ममा, की बातचीत जारी है. कंपनी, अपने सारे प्रोडक्ट्स ऑनलाइन ही बेचती है. बच्चों और टीनएजर्स के लिए कपड़ों के अलावा कंपनी मैटरनिटी वियर भी बनाती है.

करीब 300 करोड़ रुपये में हो सकती है डील

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो ये डील करीब 300 करोड़ रुपये में होने का अनुमान है. इस किड्सवियर ब्रैंड के रिलायंस ग्रुप का हिस्सा बनने से रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) को किड्सवियर सेक्शन में अच्छा बूस्ट मिल सकता है, जो अपने आप में तेजी से उभरता हुआ मार्केट है.

एड-ए-ममा की पेरेंट कंपनी एटरनेलिया क्रिएटिव एंड मर्चेंडाइजिंग है, जिसकी डायरेक्टर आलिया भट्ट हैं. ये कंपनी 2019 में शुरू हुई थी.

2007 में शुरू हुई रिलायंस ब्रैंड्स ने दुनिया भर के 50 इंटरनेशनल ब्रैंड्स के साथ कोलैबोरेशन किया और भारत में 2,000 से अधिक स्टोर खोले. इनमें AK-OK, अरमानी एक्सचेंज, बैली, जिमी चू, एंपोरियो अरमानी, पॉल एंड शार्क, वेस्ट एल्म जैसे बड़े नाम शामिल हैं.

सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 2.04% चढ़कर बंद हुआ.

NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT