ADVERTISEMENT

सेंसेक्स में 134 अंकों की गिरावट, निफ्टी 44 अंक टूटा

देश के प्रमुख शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 134.09 अंकों की गिरावट के साथ 28,370.84 पर और निफ्टी 43.70 अंकों की गिरावट के साथ 8,589.80 पर बंद हुए।
NDTV Profit हिंदीReported By Indo Asian News Service
NDTV Profit हिंदी04:48 PM IST, 23 Jul 2015NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

देश के प्रमुख शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 134.09 अंकों की गिरावट के साथ 28,370.84 पर और निफ्टी 43.70 अंकों की गिरावट के साथ 8,589.80 पर बंद हुए।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 36.04 अंकों की तेजी के साथ 28,540.97 पर खुला और 134.09 अंकों या 0.47 फीसदी गिरावट के साथ 28,370.84 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,578.33 के ऊपरी और 28,315.37 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 10.45 अंकों की तेजी के साथ 8,643.95 पर खुला और 43.70 अंकों या 0.51 फीसदी गिरावट के साथ 8,589.80 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,654.75 के ऊपरी और 8,573.80 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों का मिलाजुला रुख रहा। मिडकैप 18.37 अंकों की गिरावट के साथ 11,216.19 पर और स्मॉलकैप 59.97 अंकों की तेजी के साथ 11,736.13 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से पांच सेक्टरों उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.59 फीसदी), वाहन (0.49 फीसदी), तेल एवं गैस (0.48 फीसदी), रियल्टी (0.36 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (लगभग शून्य फीसदी) में तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे प्रौद्योगिकी (0.79 फीसदी), बैंकिंग (0.71 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.67 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.65 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (0.64 फीसदी)।

NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT