ADVERTISEMENT

सेंसेक्स 409 अंक उछला, निफ्टी 111 मजबूत

देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को मजबूती दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 409.21 अंकों की मजबूती के साथ 28,114.56 पर और निफ्टी 111.05 अंकों की मजबूती के साथ 8,532.85 पर बंद हुआ।
NDTV Profit हिंदीReported By Indo Asian News Service
NDTV Profit हिंदी04:39 PM IST, 31 Jul 2015NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को मजबूती दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 409.21 अंकों की मजबूती के साथ 28,114.56 पर और निफ्टी 111.05 अंकों की मजबूती के साथ 8,532.85 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 109.16 अंकों की मजबूती के साथ 27,814.51 पर खुला और 409.21 अंकों या 1.48 फीसदी मजबूती के साथ 28,114.56 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,161.17 के ऊपरी और 27,814.51 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 34.30 अंकों की मजबूती के साथ 8,456.10 पर खुला और 111.05 अंकों या 1.32 फीसदी मजबूती के साथ 8,532.85 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,548.95 के ऊपरी और 8,448.00 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी मजबूती रही। मिडकैप 114.62 अंकों की मजबूती के साथ 11,273.02 पर और स्मॉलकैप 106.92 अंकों की मजबूती के साथ 11,830.80 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से 10 सेक्टर में मजबूती रही, जिसमें रियल्टी (2.89 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (1.99 फीसदी), वाहन (1.80 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.78 फीसदी) और धातु (1.71 फीसदी) में सर्वाधिक मजबूती रही। बीएसई के दो सेक्टरों बिजली (0.60 फीसदी) और तेल-गैस (0.27 फीसदी) में गिरावट रही।

NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT