ADVERTISEMENT

दूरसंचार उपभोक्ता संख्या जुलाई में 100.93 करोड़ : ट्राई

देश में दूरसंचार उपभोक्ता संख्या जुलाई 2015 के अंत में माह-दर-माह आधार पर 0.23 फीसदी बढ़कर 100.93 करोड़ दर्ज की गई, जो जून के अंत में 100.69 करोड़ थी। यह जानकारी बुधवार को भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा जारी आंकड़े में दी गई।
NDTV Profit हिंदीReported By Indo Asian News Service
NDTV Profit हिंदी08:30 PM IST, 30 Sep 2015NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

देश में दूरसंचार उपभोक्ता संख्या जुलाई 2015 के अंत में माह-दर-माह आधार पर 0.23 फीसदी बढ़कर 100.93 करोड़ दर्ज की गई, जो जून के अंत में 100.69 करोड़ थी। यह जानकारी बुधवार को भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा जारी आंकड़े में दी गई।

ट्राई के मुताबिक, इस दौरान शहरों में उपभोक्ता संख्या 58.421 करोड़ से बढ़कर 58.853 करोड़ हो गई, जबकि गांवों में यह संख्या 42.275 करोड़ से घटकर 42.078 करोड़ हो गई।

देश का समग्र टेलीफोन घनत्व इस दौरान 79.98 से बढ़कर 80.09 हो गया। इस दौरान मोबाइल फोन सेवा उपभोक्ता संख्या 98.081 करोड़ से बढ़कर 98.321 करोड़ हो गई, जो माह-दर-माह आधार पर 0.25 फीसदी वृद्धि है।

तार वाली बुनियादी फोन सेवा की उपभोक्ता संख्या इस दौरान 2.615 करोड़ से घटकर 2.61 करोड़ हो गई। जुलाई 2015 में 39.8 लाख उपभोक्ताओं ने मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी के लिए आवेदन किया।

NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT