ADVERTISEMENT

नायाब स्टार्टअप : अहमदाबाद में गृहणियां घर पर भोजन बनाकर करेंगी कमाई

अहमदाबाद में हाल ही में एक नई स्टार्टअप कंपनी शुरू हुई है 'कुक्डइन.कॉम' (cookedin.com)। एक प्राइवेट कम्पनी के पुराने तीन सहकर्मियों ने मिलकर यह कंपनी शुरू की है। इसके तहत अहमदाबाद में गृहणियां अपने-अपने घर में खाना बनाकर बाजार में बेच सकती हैं। इसके लिए उन्हें किसी मार्केटिंग की जरूरत नहीं होगी।
NDTV Profit हिंदीReported by Rajeev Pathak, Edited by Suryakant Pathak
NDTV Profit हिंदी07:46 PM IST, 03 Feb 2016NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

अहमदाबाद में हाल ही में एक नई स्टार्टअप कंपनी शुरू हुई है 'कुक्डइन.कॉम' (cookedin.com)। एक प्राइवेट कम्पनी के पुराने तीन सहकर्मियों ने मिलकर यह कंपनी शुरू की है। इसके तहत अहमदाबाद में गृहणियां अपने-अपने घर में खाना बनाकर बाजार में बेच सकती हैं। इसके लिए उन्हें किसी मार्केटिंग की जरूरत नहीं होगी।

वेबसाइट पर कराना होगा रजिस्ट्रेशन
कंपनी की योजना के तहत किसी भी घरेलू महिला को सिर्फ इस वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। उसे सिर्फ बताना होगा कि वह किस तरह का खाना पकाकर बेचना चाहती है, उसमें क्या-क्या सामग्री उपयोग में लाई जाएगी और उसकी कीमत क्या होगी। इसके आगे का सारा काम यह कंपनी करेगी।

खाना बेचने का जिम्मा कंपनी पर
यानि घर पर रहने वालीं गृहणियों को अपना खाना बेचकर पैसा कमाने का यह अच्छा मौका है। आम तौर पर महिलाएं घरों में अपने परिवार के लिए नए-नए व्यंजन तो बनाती ही रहती हैं लेकिन अब वह इससे पैसा भी कमा सकेंगी। इस खाने को पैक करने से लेकर उसे बेचने तक की सारी जिम्मेदारी यह कंपनी उठाएगी।

पहले दिन 50 महिलाओं ने कराया पंजीकरण
यानि महिलाओं को सिर्फ खाना बनाना आना चाहिए, वह अपना खाना बेच सकेंगी। शायद इसीलिए यह स्टार्टअप महिलाओं में लोकप्रिय हो रही है। पहले ही दिन करीब पचास महिलाओं ने इसमें रजिस्ट्रेशन करा लिया है।

NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT