ADVERTISEMENT

IRCTC की वेबसाइट से 1 करोड़ लोगों की जानकारी चोरी? IG के दावे को IRCTC ने नकारा

आईआरसीटीसी की वेबसाइट हैक हुई और कहा जा कहा जा रहा है कि वेबसाइट से काफी डाटा चोरी हो गया है। इस मामले में जहां एक जांच समिति गठित कर दी गई है, वहीं, आईआरसीटीसी का कहना है कि उसकी साइट हैक नहीं हुई और न ही डाटा चोरी हुआ है।
NDTV Profit हिंदीParimal Kumar
NDTV Profit हिंदी03:00 PM IST, 05 May 2016NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

आईआरसीटीसी की वेबसाइट हैक हुई और कहा जा रहा है कि वेबसाइट से काफी डाटा चोरी हो गया है। इस मामले में जहां एक जांच समिति गठित कर दी गई है, वहीं, आईआरसीटीसी का कहना है कि उसकी साइट हैक नहीं हुई और न ही डाटा चोरी हुआ है।

बात सोमवार की है। मुंबई रेलवे, यानि वेस्टर्न रेलवे के आईजी साइबर सेल ने जोन के चीफ कमर्शियल मैनेजर को बताया कि रेलवे का आईआरसीटीसी से डाटा चोरी हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से खबर मिलने के बाद चीफ कमर्शियल मैनेजर ने यह सूचना रेलवे बोर्ड को दी। बोर्ड ने मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन कर दिया है।

आईआरसीटीसी का बयान
साथ ही बोर्ड ने आईआरसीटीसी के सीएमडी एके मनोचा को भी तलब किया। आईआरसीटीसी के स्पोक्सपर्सन संदीप दत्ता ने बताया कि मनोचा ने बोर्ड को साफ बताया है कि आईआरसीटीसी की साइट हैक नहीं हुई थी। जहां तक डाटा चोरी होने की बात है, मनोचा ने बोर्ड से कहा है कि पहले आईजी कुछ डाटा तो दें जिसके आधार पर यह कहा जा रहा है।  आईआरसीटीसी का यह भी कहना है कि वह पुलिस को बाजार से डाटा खरीदने के लिए पैसा देने को तैयार है। उसकी जांच करने बाद ही आईआरसीटीसी यह कह सकता है कि डाटा चोरी हुआ है या नहीं।

आरोप है कि इस मामले में करीब एक करोड़ लोगों का डाटा चोरी हुआ है। इस डाटा में लोगों के फोन नंबर और ई-मेल आईडी आदि शामिल हैं।

NDTV Profit हिंदी
लेखकParimal Kumar
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT